सतना जिला अस्पताल में एनस्थीसिया विशेषज्ञों की भारी कमी से नियमित ऑपरेशन प्रभावित होने लगे हैं। आपातकालीन सेवाओं पर दबाव बढ़ा है, जबकि मेडिकल कॉलेज ने आउटसोर्स विशेषज्ञों की सेवाएं दोबारा शुरू करने की मांग की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में एक बार फिर ओटी पर संकट खड़ा होने वाला है। शासकीय मेडिकल कॉलेज के नि:श्चेतना (एनस्थीसिया) विभाग में लगातार विशेषज्ञ डाक्टर एवं सीनियर रेजीडेंट के रिजाइन के बाद स्थितियां गंभीर हो गई हैं। स्थिति यह है कि पांच माह पहले जहां मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल में एनस्थीसिया विभाग में 7 सीनियर रेजीडेंट डाक्टर सेवाएं दे रहे थे, वहां अब लगातार इस्तीफों की झड़ी के बाद केवल एक सीनियर रेजीडेंट डाक्टर बचा है। इनके चलते नियमित आॅपरेशन यानी रूटीन ओटी बढ़ाना मुश्किल हो गया है। फिलहाल आपातकालीन एवं मातृत्व सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नि:श्चेतना विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह को एनस्थीसिया विभाग में डाक्टर बढ़ाने पत्राचार किया गया है।
आउटसोर्स डॉक्टर के लिए लिखा गया पत्र
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के नि:श्चेतना विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखकर पहले की तरह आउटसोर्स (फ्रीलांसर) एनस्थीसिया विशेषज्ञों के सेवाएं दोबारा लेने का आग्रह किया है। बताया गया कि सीमित मानव संसाधन के कारण 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, प्री एनस्थेटिक जांच (पीएसी), नियमित आपरेशन, मेडिकल विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रशिक्षण और विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
हर माह बड़ी संख्या में ऑपरेशन, लेकिन मानव संसाधन उपलब्ध नहीं
एनस्थीसिया विभाग की मानें तो वर्तमान में उपलब्ध स्टाफ के साथ नियमित रूप से एक से अधिक आॅपरेशन थिऐटर का संचालन करना कठिन हो गया है। जिला अस्पताल में प्रतिमाह साढे 4 सौ से 5 सौ के बीच प्रसूताओं की डिलेवरी सर्जरी से की जाती है। जबकि नियमानुसार 10 से अधिक डिलेवरी सर्जरी करने पर आउटसोर्स नि:श्चेतना विशेषज्ञों की सेवाएं लेने का प्रावधान है। वर्तमान में अस्पताल में एनस्थीसिया विशेषज्ञ उपलब्ध न होने के कारण सिजेरियन ऑपरेशनों में कमियां आएंगी। ऐसे में एनएचएम के प्रावधानों के तहत आउटसोर्स विशेषज्ञों की सेवाएं लेना अनिवार्य है।
बिजली-पानी की समस्या, बंद कर दिया अस्पताल जाना
सूत्रों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ महीनों से बिजली, पानी और लिफ्ट जैसी बुनियादी समस्याओं के कारण चिकित्सकों में असंतोष रहा है। जिसके चलते जिला अस्पताल के नि:श्चेतना विभाग में पदस्थ सीनियर रेजीडेंटों द्वारा एक-एक करके इस्तीफा दे दिया गया है। हाल ही में एक और रेजीडेंट के इस्तीफे के बाद सिर्फ एक ही एसआर नि:श्चेतना विभाग में बचा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।