सतना जिला अस्पताल में बदलते मौसम के साथ मरीजों की भीड़ बेकाबू हो गई है। वार्डों में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती किए जा रहे हैं, जिससे व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। कई मरीजों को गद्दे और साफ चादर तक नहीं मिल पा रही। ओपीडी में रोजाना 1800–1900 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से सैकड़ों को भर्ती करना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बदलते मौसम में जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों की बाढ़ सी आ गई है। वार्डों में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिससे व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं। लाख प्रयासों के बाद भी जिला अस्पताल की साफ-सफाई और चादर-गद्दे की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल के महिला मेडिकल और पुरुष मेडिकल वार्ड में ऐसे ही कई मरीज देखने को मिले जिन्हें चादर तक नसीब नहीं था। बेचारे दर्द के मारे भर्ती मरीज घर से लाए चादर और कम्बल पर ही इलाज करने को मजबूर दिखे। अस्पताल प्रबंधन आंकड़ों के मुताबिक एक बार फिर से ओपीडी मरीजों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। सोमवार को 1900 मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर चिकित्सकीय परामर्श लिया, जिसमे से करीब 300 के पार मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इसी तरह मंगलवार को 1800 से अधिक मरीजों ने इलाज के लिए ओपीडी में अपना पंजीयन कराया।
मौके पर ऐसे मिले हाल
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 6 महिला वार्ड एवं वार्ड नंबर 7 पुरुष मेडिकल वार्ड मरीजों से पटा दिखा। वार्ड के अंदर और बाहर फर्श में भी कई मरीजों का इलाज किया जा रहा था। वार्ड में बेड भरे होने के चलते मरीजों को नीचे गद्दों में लिटाकर इलाज किया जा रहा था। वार्ड में गद्दों की दुर्दशा ऐसी देखने को मिली कि नीचे लगाए गए गद्दे फटे व सड़े हुए थे। इसके अलावा वार्ड के बाहर भर्ती मरीज घर से लाए कम्बल व चादर में ही लेटे नजर आए। वार्ड के बाहर लेटे मरीजों का उमस और गर्मी से हाल बेहाल था परिजनों द्वारा हाथ पंखे से मरीज को हवा दी जा रही थी। इन मरीजों से पूंछने पर पता चला कि ये मरीज बीते दो दिन से ऐसे ही फर्श पर अपनी चादर में ही लेटे हुए हैं और जिम्मेदारों द्वारा बाकायदा इलाज भी किया जा रहा है लेकिन प्रबंधन की इस व्यवस्था की तरफ किसी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है। वार्ड में रखे बॉटल स्टैंड में एक साथ चार से पांच मरीजों के बॉटल चढ़ाये जा रहे थे जबकि दूसरी ओर वार्ड के बाहर कई बॉटल स्टैंड जंग खाते पड़े थे। जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाएँ तो समय से उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन साफ-सफाई एवं चादर, गद्दे की व्यवस्था को कोई अधिकारी संभल नहीं पा रहा है।
क्या है नियम
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में हर माह चादरों की धुलाई में 65 से 70 हजार रुपए तक खर्च किया जाता है, बावजूद इसके मरीजों को चादर उपलब्ध नहीं हो पाता। जिला अस्पताल में यह स्थिति एमर्जेन्सी से लेकर सभी वार्डों में है। नियमन प्रत्येक वार्ड में रोज चादर बदलने का नियम है। मरीज के लेटने में चादर अगर गंदी हो जाती है तो एक दिन में कई मर्तबा बदलने का नियम है। नया मरीज भर्ती होने पर चादर गन्दा हो या न हो बेड पर धुला चादर बिछाने का नियम है, जो कि अस्पताल में लागू नहीं होता है।
मैं नागौद से आया हूं। गंधयुक्त एवं सड़े हुए गद्दे दिए गए हैं। चादर नहीं मिला है। स्टाफ से चादर मांगने पर स्टाफ लड़ाई पर उतारू हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे प्रबंधन ने चादर देने से मना किया हो।
कैलाश गुप्ता
बीती रात से मरीज अस्पताल में भर्ती है। वार्ड के अंदर जगह नहीं है, बेड न होने पर वार्ड के बाहर ही मरीज को भर्ती करने के लिए कह दिया गया लेकिन किसी भी स्टाफ द्वारा गद्दे या चादर की व्यवस्था नहीं की गई। घर से लाए कम्बल पर ही मरीज दो दिन से लेता है।
मौरध्वज गुप्ता, नई बस्ती
अमरपाटन सिविल अस्पताल से मरीज को रेफर कर जिला अस्पताल भेज दिया गया लेकिन यहां भी भरेर्शाही का माहौल बना है। मरीज को फर्श पर लिटाने न तो गद्दा मिला और न ही चादर। स्टाफ से कुछ भी कहो तो वे लड़ने को तैयार हो जाती हैं।
संगीता यादव, अमरपाटन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा) में होने वाला दुर्लभ 'नूरजहाँ आम' (Noorjahan Mango) अपने 5 किलो तक के वजन और शाही स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जानिए इस लक्ज़री मैंगो की कीमत और इसका दिलचस्प इतिहास।
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।