सतना जिला अस्पताल में देर रात बिजली गुल होने से मरीज और परिजन उमस व अंधेरे से परेशान रहे। लगातार तीसरी बिजली बाधित होने की घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में रविवार देर रात अचानक बिजली गुल हो जाने से पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। अचानक बिजली जाने से भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान भर्ती मरीजों और परिजनों द्वारा अस्पताल के स्टाफ से शिकायत भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हालांकि प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा द्वारा सभी वार्डों को सोलर पैनल से जोड़ने की सिफारिश सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह से की गई है।
हाथ पंखे से हवा लेते नजर आए मरीज
बताया गया कि घटना रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जब पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। बिजली बंद होते ही वार्डों में उमस भरी गर्मी बढ़ गई, जिससे मरीज बेचैन हो उठे। कई जगहों पर पंखे और कूलर बंद हो जाने से हालात और खराब हो गए। इस दौरान मरीज हाथ पंखे से हवा लेते नजर आए। प्रबंधन से नाराज परिजनों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया गया। अंधेरे के कारण मरीजों की देखरेख और उपचार कार्य भी प्रभावित हुआ। कुछ परिजनों ने मोबाइल की रोशनी और टॉर्च के सहारे स्थिति संभालने की कोशिश की। अस्पताल सहायक प्रबंधक डॉ. वर्मा ने बताया कि बिजली बंद की शिकायतों को संज्ञान में लिया गया है। सभी वार्डों को सोलर पैनल से जोड़कर बिजली आपूर्ति की सिफारिश सिविल सर्जन से की गई है। जल्द ही यह कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी कई महत्वपूर्ण वार्डों को सोलर से जोड़ा गया है।
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल
इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर आपातकालीन स्थिति में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव को लेकर। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह में डियर रात घंटों भर बिजली बंद रहना बड़ी बात है। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम है। देर रात अगर चोरी या कोई बड़ा घटनाक्रम हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। अभी हाल ही में जिला अस्पता परिसर में कई घटनाएं वार्ड के भीतर ही घटित हो चुकी हैं जिन्होंने अस्पताल की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
तीन बड़े घटनाक्रम के बाद भी सुधार नहीं
इस भीषण गर्मी में एक सप्ताह में बिजली बंद होने का यह तीसरा बड़ा घटना क्रम है जब मरीजों और परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी हो। बताया गया कि 29 जून को पीक समय में ओपीडी एवं अन्य वार्डों की बिजली बंद हुई थी जिसके चलते सभी कम्प्यूटर बंद हो गए थे। इस दौरान ओपीडी पंजीयन कराने वाले लोग गर्मी में परेशान हुए थे। उसी शाम को फिर फाल्ट के कारण 40 मिनट बिजली बंद हुई थी। इसके बाद 6 जुलाई को दोपहर में एक घंटे बिजली बंद होने का घटनाक्रम सामने आया था। सूत्रों की माने तो आपातकालीन में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए जनरेटर की सेवाएं भी इस समय समाप्त है, इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।