सतना जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगा काऊ कैचर अव्यवस्थित होकर एम्बुलेंस और वाहनों के लिए खतरा बन गया है, कई हादसे होते-होते बचे, प्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही उजागर हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर पड़ा काऊ कैचर मरीजों और उनके परिजनों के लिए मुसीबत का सबब तो बन ही रहा है साथ ही किसी बड़े हादसे को भी आमंत्रित कर रहा है। इससे अस्पताल के अंदर- बाहर गौवंश तो बड़ी आसनी से आ जा रहे हैं लेकिन मरीज और उन्हें लाने- ले- जाने वाली एम्बूलेंस जरूर इसमें फस रही है। शनिवार को अस्पताल के मेन गेट में पड़े काऊ कैचर के ढांचे में वाहन फसें तो दो पहिया वाहन वाले गिर कर घायल हुए। गौरतलब है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मानकों पर खरा न उतरने के कारण इसे लगाने पर रोक लगाए जाने के बावजूद यह लोहे का ढांचा अब तक मौके से नहीं हटाया गया है। हालत यह है कि ढांचे के ऊपर से ही एम्बूलेंस एवं परिजनों के दो पहिया एवं चार पहिया वाहन गुजर रहे हैं और लोहे का ढांचा कई जगह से बैंड हो गया है। प्रबंधन द्वारा ठेकेदार आर आर कांस्टेÑक्शन को काऊ कैचर को गुणवत्ता पूर्ण बनाने एवं मुख्य द्वार पर फिक्स करने के लिए पत्राचार भी किया गया है लेकिन ठेकेदार द्वारा न ही लोहे के स्ट्रक्चर को बदला गया और न ही मरीजों एवं परिजनों के आवागमन के लिए उचित व्यवस्था की गई।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि मुख्य द्वार पर पड़ा यह लोहे का स्ट्रक्चर जगह पर पूरी तरह फिक्स नहीं किया गया है, लगातार वाहनों के दबाव के कारण यह चारों तरफ से टेढ़ा भी हो गया है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
प्रबंधन ने लगाया था रोक
बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताविहीन काऊ कैचर लगाने का मामला सामने आने के बाद प्रबंधन द्वारा रोक लगा दी गई थी और गुणवत्तापूर्ण काऊ कैचर लगाने के लिए आदेश दिए थे। सप्ताह बीत जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा न तो पुराने ढांचे को हटाया गया है और न ही नया निर्माण किया गया काऊ कैचर लगाया गया। प्रबंधन ने ठेकेदार को दो बार पत्राचार किया है लेकिन अभी तक हालात जस के तस बने हुए हैं। फिलहाल यह अधूरा और विवादित काऊ कैचर अस्पताल के मेन गेट पर लापरवाही का प्रतीक बना हुआ है जिसे जल्द हटाने या सही तरीके से स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में रिनोवेशन के नाम पर 15 प्रकार के कार्य किए जाने हैं जिसका टेंडर आर आर कांस्ट्रेक्शन को दिया गया है। पूरे कार्य की लागत करीब 22 लाख रुपए बताई जा रही है जिसका भुगतान रोगी कल्याण समिति के मद से किया जाएगा।
ऐसा रहा नजारा
शनिवार की दोपहर एम्बुलेंस का अगला चका काऊ कैचर में फंस गया जिसके बाद चालक द्वारा अटेंडर को उतारकर सही राह दिखाने के लिए कहा गया। अगले ही पल में स्कूटी सवार चालक की स्कूटी काऊ कैचर में अचानक से आगे से उठ गई और पीछे बैठी सवारी गिरने से बची। वहीं आॅटो चालक को मरीज अंदर ले जाने धक्का भी लगाना पड़ा। गौरतलब है कि काऊ कैचर का इस्तेमाल आवारा जानवरों को परिसर के अंदर जाने से रोकने के लिए लगाया जाता है लेकिन यहां काऊ कैचर के ऊपर से ही जानवर निकल रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।