सतना के धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में बिना मीटर सीधे ट्रांसफॉर्मर से बिजली उपयोग का मामला सामने आया। बिजली विभाग की जांच में अवैध कनेक्शन पकड़े गए, जिससे निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हुए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिस परिसर को नवाचार, उद्यमिता और आधुनिक शहरी विकास का प्रतीक माना जाता है, वहीं यदि बिजली की आपूर्ति चोरी के सहारे चलती मिले तो यह केवल एक विभागीय अनियमितता नहीं, बल्कि व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में बिजली विभाग की जांच के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की निगरानी और जवाबदेही दोनों पर बहस छेड़ दी है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान इनक्यूबेशन सेंटर की दुकानों में बिना मीटर के सीधे स्मार्ट सिटी के ट्रांसफॉर्मर से बिजली उपयोग किए जाने का मामला सामने आया।
डीई ने दी चेतावनी, दोबारा मिला अवैध कनेक्शन तो होगी कार्रवाई & पैरलल जांच में इनक्यूबेशन सेंटर पहुंची टीम को जांच में करीब आधा दर्जन दुकानें अवैध कनेक्शन के सहारे संचालित होती पाई गईं। विभागीय टीम ने तत्काल अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की, जिससे परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। टीम ने मौके पर पाया कि यहां स्थापित सभी दुकानें बगैर मीटर के संचालित हो रही थी वहीं डायरेक्ट ट्रांसफार्मर से एसी भी चलाया जा रहा था। हालाँकि टीम ने प्रकरण तो नहीं बनाया पर लेकिन कार्यपालन अभियंता द्वारा सख्त लहजे में समझाइस दी गई। ट्रांसफार्मर से वैद्य कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें अन्यथा दोबारा अवैध कन्नेक्शन मिलने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
22 कनेक्शनों की जांच, 4 पर प्रकरण दर्ज
बताया गया कि इस समय शहर संभाग में कार्यपालन अभियंता मृगेन्द्र सिंह चंदेल के निर्देशन में धवारी, जवाहरनगर और राजेंद्र नगर क्षेत्रों में दो अलग-अलग टीमों ने समानांतर जांच अभियान चलाया। स्मार्ट मीटरों की जांच के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी निराकरण किया गया। पहली टीम का नेतृत्व स्वयं कार्यपालन अभियंता ने किया। उनके साथ सहायक अभियंता अवनीश पाण्डेय, कुलदीप मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इस टीम ने 12 कनेक्शनों की जांच कर दो प्रकरण दर्ज किए। दूसरी टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता रामविनीत तिवारी ने किया। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता इशरार अहमद, मानवेन्द्र नंदन और प्रशिक्षु अधिकारी अदिति तिवारी मौजूद रहीं। इस टीम ने 10 कनेक्शनों की जांच कर दो अन्य प्रकरण बनाए।
सवाल सिर्फ चोरी का नहीं निगरानी का भी
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन दुकानों में लंबे समय से बिना मीटर बिजली उपयोग हो रहा था, वहां यह व्यवस्था कब से चल रही थी और इसकी जानकारी किसे थी? यदि स्मार्ट सिटी के ट्रांसफॉर्मर से सीधे कनेक्शन लेकर दुकानें संचालित हो रही थीं, तो नियमित निगरानी तंत्र इस दौरान क्या कर रहा था?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।