सतना जंक्शन पर नशे में धुत युवक ने रेल पुलिस जवान पर डंडे से हमला कर दिया। प्लेटफॉर्म पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जंक्शन के प्लेटफार्म पर रेलपुलिस और युवक के बीच एक-दूसरे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक रेलपुलिस के जवान को पहले डंडा से मारता है फिर हाथापाई पर उतर आता नजर आ रहा है। 20 सेकेंड के वायरल वीडियो प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो के अनुसार आरोपी ने पहले जवान का डंडा छीना और फिर उसी से बीच प्लेटफॉर्म पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जवान मदद के लिए पकड़ो-पकड़ो चिल्लाता रहा जबकि आरोपी बेखौफ होकर हमला करता रहा। घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बचाने पर हुआ विवाद
वीडियो में जो कुछ दिख रहा है उसके बारे में कहा जा रहा है कि रेल पुलिस के जवान के साथ हाथापाई करने वाला युवक नशे की हालत में था। उस दौरान वह पटरी पर अचानक गिर गया था तभी रेल सुरक्षा बल के प्रधानआरक्षक गोविंद नारायण सिंह ने उसे रोकने की कोशिश और प्लेटफार्म पर लाया तो नशे में धुत युवक प्रधानआरक्षक से झगड़ा करने लगा।
आरोपी युवक पर मामला दर्ज
घटना के बाद आरोपी बिहारी लाल तनय गयाप्रसाद (36) निवासी ग्राम बोली थाना पश्चिम सरिरा जिला कौशाम्बी उत्तरप्रदेश के खिलाफ राजकीय रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। हमले के पीछे की वजह की जांच जारी है। रेलवे स्टेशन जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात जवान पर इस तरह का हमला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि आरोपी के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई होती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।