सतना-मैहर के 72 शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को विमर्श पोर्टल पर नि:शुल्क पुस्तकों की एंट्री नहीं करने पर नोटिस जारी हुआ। तीन दिन में जवाब मांगा गया, अन्यथा वेतनवृद्धि रोकने सहित विभागीय कार्रवाई होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्कूलों में किताबें पहुंचाने के बाद अब शिक्षा विभाग की प्राथमिकता उनका डिजिटल रिकॉर्ड है लेकिन सतना-मैहर जिले के शासकीय विद्यालयों ने इस मोर्चे पर ऐसी लापरवाही बरती कि पूरा जिला संचालनालय की नजर में पिछड़ गया। कक्षा 9वीं -12वीं तक की नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण होने के बावजूद विद्यालयों ने विमर्श पोर्टल पर उसकी एंट्री नहीं की।
इसका परिणाम यह हुआ कि जिले का पुस्तक वितरण प्रतिशत शत-प्रतिशत नहीं दिख सका और विभागीय समीक्षा बैठकों में जिले की प्रगति पर सवाल उठे हैं। गौरतलब है कि स्टार समाचार ने अपने 12 जुलाई के अंक में किताबों के वितरण अव्यवस्था के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
72 प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने शुक्रवार को 72 विद्यालयों के प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए इसे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता और गंभीर लापरवाही माना है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पुस्तकों के वितरण की शत-प्रतिशत एंट्री विमर्श पोर्टल पर करना अनिवार्य था। इसके बाद भी लगातार दूरभाष पर याद दिलाने के बावजूद संबंधित विद्यालयों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इसमें प्राचार्य, शास. उ.मा.वि. सकरिया, रामपुर चौरासी, पहाड़ी मैहर, सांदीपनि मैहर, अमातारा, अजवाईन, भीषमपुर, ताला, खरमसेड़ा, कठहा, सन्नेही, कन्या मुकुन्दपुर, बालक मुकुन्दपुर, झिन्ना, महुड़र, करही अमरपाटन, पिण्डरा, कारिगोही, मेहुती, कौहारी, पाथर कछार, महतैन, बरौधा, नकैला, मॉडल मझगवां, अटरा, इचौल, बड़ाइटमा, हर्रई, गोरसरी, देवलहा हिनौती, हाई स्कूल विनैका, कल्याणपुर, भटिगवां, रिवारा, मौदहा, करइयाकला, तिलौरा, मझगवां मैहर, सलैया, मड़ई, धनवाही कला, भेड़ा, छोटी भरौली, हाई स्कूल अमरपाटन, पठरा, इटमा कोठार, नौगवां, मझगवां अमरपाटन, पपरा, धोबहट, ललितपुर कोतर, ओबरा, रैकवार, ऐरा, असरार, चंदकुवां, अमिलिया नागौद, बिलौधा, उमरिहा, बांधी, पटनाकला, गोपालपुर, अठबरही, सेजवार, बरुआ, बम्हौरी, अतवेदिया कला, लोहरौरा, देवरा मोलहाई, सेमरिया, सुलखमा, मड़वार, गोविन्दपुर, छिरहाई आदि के नाम शामिल हैं।
डीपीआई भी हो चुके नाराज
डीईओ शर्मा ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर एंट्री नहीं होने के कारण संचालनालय स्तर पर आयोजित बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर असंतोष व्यक्त किया गया। विभाग ने इसे अनुशासनहीनता और कदाचार की श्रेणी में मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-16 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तीन दिन में मांगा जवाब
सभी संबंधित प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दो दिन के भीतर विमर्श पोर्टल पर पुस्तकों के वितरण की एंट्री पूर्ण करें तथा तीन दिन के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित प्राचार्यों के विरुद्ध एक वेतनवृद्धि रोकने सहित विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।