सतना मंडी में चना और मसूर की आवक बढ़ी, लेकिन एमएसपी पर खरीदी के आंकड़े सामने नहीं आए। कम कीमतों और स्लॉट की कमी से किसान परेशान, सिर्फ 5 प्रतिशत ही बेचने तैयार।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकार भले ही समर्थन मूल्य में किसान का चना और मसूर खरीद रही है लेकिन यहां जो स्थिति है वह प्रश्न खडेÞ कर रही है। दोनों ही जिंस मंडियों में खूब बिक रही है लेकिन समर्थन मूल्य में बेचने को लेकर कोई तैयारी नहीं है या फिर जिम्मेदार आंकडेÞ छिपा रहे हैं। सतना की कृषि उपज मंडी के मार्च से लेकर चालू माह तक के आंकडेÞ बताते हैं कि चना और मसूर की आवक लगभग बराबर बनी हुई है लेकिन एमएसपी को लेकर कोई आंकड़ा सामने नहीं आ सका है जबकि दो सैकड़ा किसानों ने स्लॉट बुक किए थे।
जानकारी के मुताबिक चना और मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी 1 अप्रैल से हो चुकी है। 23 दिन बीत जाने के बाद भी कितनी खरीदी गई यह आंकड़ा न तो सामने आ सका है और न ही बताया जा रहा है। जिससे यह माना जा रहा है कि इन दोनों जींस को लेकर किसानों की रूचि ठीक नहीं है जो कि जिम्मेदारों के गले नहीं उतर पा रही है। दूसरी ओर मंडी में चालू माह के पहले पखवाडेÞ में चना 510 टन और मसूर 438 टन बिक चुकी है। इसके अलावा चालू पखवाडेÞ में अब तक चना 168 टन और मसूर 51 टन बिक चुकी है।
चना: 4-8 सौ नीचे ही रहे दाम
चना की आवक भले ही मंडी में ठीक ठाक रही हो लेकिन एमएसपी के रेट को नहीं छू पाए। यह 400 से 700 के आसपास नीचे ही रहे आए। मार्च के पहले पखवाड़े में चना की आवक 127.653 टन रही और मॉडल दर 5200 रुपए दर्ज की गई। महीने के दूसरे हिस्से में आवक बढ़कर 218.049 टन पहुंची लेकिन मजबूत मांग के चलते मॉडल दर 5400 रुपए तक चढ़ गई। जबकि यह एमएसपी से 4 सौ 75 रुपए कम रहे। वहीं, अप्रैल की शुरूआत में स्थिति पूरी तरह बदल गई। 1 से 15 अप्रैल के बीच चना की आवक 510.696 टन पहुंच गई जो पूरे सीजन की सबसे ज्यादा आवक रही। इस भारी सप्लाई ने बाजार का संतुलन बिगाड़ दिया और मॉडल दर गिरकर 5000 रुपए रह गई। जो कि समर्थन मूल्य से 875 रुपए कम है। यहीं नहीं न्यूनतम कीमत 2755 रुपए तक पहुंचना। हालांकि 15 से 23 अप्रैल के बीच आवक घटकर 168.733 टन रह गई जिससे बाजार में हल्की रिकवरी आई और मॉडल दर 5080 रुपए तक सुधर गई। इसके बाद भी 7 सौ 95 रुपए कम ही बने हैं।
मसूर : बढ़े-गिरे लेकिन छू पाए
मसूर के आंकड़े अलग ही कहानी बयां करते हैं। 1 से 15 मार्च के बीच आवक 165.754 टन और मॉडल दर 5750 रुपए रही। जो कि 1250 रुपए एमएसपी के दर से कम रहे। 16 से 31 मार्च में आवक बढ़कर 367.861 टन हो गई, लेकिन इसके बावजूद मॉडल दर 5885 रुपए तक पहुंच गई। यह रेट भी 1115 रुपए कम रहा। अप्रैल के पहले पखवाड़े में आवक और बढ़कर 438.360 टन हो गई, फिर भी कीमतों में गिरावट नहीं आई। उल्टा मॉडल दर 6000 रुपए और अधिकतम भाव 7300 रुपए तक पहुंच गया। 15 से 23 अप्रैल के बीच आवक अचानक घटकर 51.959 टन रह गई, लेकिन कीमतें 6000 रुपए के ऊपर ही बनी रहीं और मॉडल दर 6050 रुपए दर्ज हुई। यह अंतिम अंतिम में 950 रुपए कम रहा।
5 फीसदी ही फसल बेचने को तैयार
जिले में चना के लिए कुल 1 हजार 8 सौ 94 किसानों ने पंजीयन कराया है जबकि मसूर के लिए 2 हजार 1 सौ 58 किसान रजिस्टर हैं। इस तरह दोनों फसलों को मिलाकर कुल 4 हजार 52 किसान उपार्जन के लिए पंजीकृत हैं। इनमें से केवल 2 सौ 2 के ही स्लॉट बुक हो पाए हैं। यानी कुल पंजीकृत किसानों का महज करीब 5 प्रतिशत ही अपनी फसल बेचने के लिए तैयार हैं। सरल शब्दों में कहें तो हर 20 किसानों में से सिर्फ 1 किसान को ही अभी स्लॉट मिल सका है। इसके लिए आठ केन्द्रों की स्थापना की गई है।
अन्य राज्यों में बकायदा खरीदी हो रही है। हमारे राज्य के पास रूपया पैसा नहीं है। यही कारण कि यहां हर काम धीमा है। बताइए, ऐसे में सीजन निकल जाएगा फिर सब ठन ठन गोपाल।
जगदीश सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (अरा.)
मंडी को चलाने के लिए आवश्यक है। नियमन सभी काम हो रहे। जो किसान भाई आएंगे उनकी जींस की बिक्री जिम्मेदारी से कराई जा रही है।
करुणेश तिवारी, सचिव, कृषि उपज मंडी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।