सतना में नीट परीक्षा और मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और हल्के बल प्रयोग से प्रदर्शनकारियों को रोका। झड़प में युवक कांग्रेस अध्यक्ष घायल हो गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नीट परीक्षा और मीनाक्षी नटराजन के मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी को तोड़ नहीं पाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने तगड़े इंतजाम किए थे। बैरीकेट के पास पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से पानी छोड़ा गया, जिससे वे तितर-बितर हो गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरीकेट चढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बैरीकेट चढ़ने के प्रयास में युवक कांग्रेस अध्यक्ष अपना पैर तुड़वा बैठे। मौके पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया, सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, टीआई कोलगवां सुदीप सोनी, टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन राजनीतिक दबाव में निरस्त किया गया है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक सरकार होश में आओ, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो और "लोकतंत्र की हत्या बंद करो जैसे नारे लगाए। भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।
युवाओं की आवाज दबा रही भाजपा
जब कुछ कार्यकतार्ओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को पीछे धकेला। इसी दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पैर टूट गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और युवाओं के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और युवाओं के भविष्य के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए भरहुत नगर क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।
'सीट चोरी' का एक शर्मनाक कृत्य
जिला कांग्रेस कमेटी सतना शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने कहा हार के डर से बौखलाई भाजपा ने विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए सरकारी तंत्र का घोर दुरुपयोग किया है। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं, बल्कि सीधे तौर पर 'सीट चोरी' का एक शर्मनाक कृत्य है। युवा कांग्रेस नेता स्वतंत्र मिश्रा ने कहा की सड़कों से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे युवाओं के हित की लड़ाई।
ये रहे मौजूद
इस भाजपा कार्यालय के घेराव प्रदर्शन में युवक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष वरूण गर्जर,शहर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, रविंद्र सिंह मिथिलेश, रितेश त्रिपाठी, नागेश्वर मिश्रा, संजीव गुप्ता, एनएसयूआई नेता स्वतंत्र मिश्रा, के के कुशवाहा, अमित अवस्थी, मोहन सिंह, जतिन शाह, विक्रांत त्रिपाठी, टोनू सोनी, वेद पांडे, शरद सिंह पम्मू, सुनील गुप्ता इंटक संजय तिवारी एवं अन्य सैकड़ो जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यालय में एकत्र रहे भाजपाई
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव, प्रदर्शन की सूचना पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आक्रामक मुद्रा में नजर आए। भाजपा कार्यालय में काफी संख्या में भाजपा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और उनके द्वारा प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या बल और बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी ली जाती रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।