सतना कृषि उपज मंडी में महिला हम्मालों की बढ़ती संख्या और बिना लाइसेंस काम पर सवाल उठे हैं। नियमों के उल्लंघन और लाइसेंस नवीनीकरण में अनियमितता को लेकर पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
क्या आप जानते हैं कि सतना की कृषि उपज मंडी में महिलाएं हम्माल का काम करती हैं? आप में से कई लोग कहेंगे इसमें नया क्या है। नया यह है कि यह प्रदेश की इकलौती मंडी है जिसमें महिला हम्माल काम करती हैं। बड़ी बात तो यह है कि इनमें से विशेष कृपा चार दर्जन पर थी लेकिन लचर व्यवस्था के कारण संख्या सैकड़ा पार कर गई। सवाल ये है कि इन पर मंडी मेहरबान क्यों है? जिन पर विशेष कृपा है उनके लाइसेंस क्यों नवीनीकृत हो रहे हैं? इनकी देखादेखी बिना लाइसेंसी महिला हम्माल कैसे और क्यों आ रहीं हैं? तमाम ऐसे सवाल है जिनका फिलहाल मंडी गोलमोल जवाब देती है लेकिन इसके बाद भी बिना लाइसेंस की यह ‘फौज’ बढ़ती जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रीवा संभाग की क्लास वन मंडी सतना में महिला हम्माल भी काम कर रही हैं। इनके लाइसेंस भी बकायदा रिन्यू हो रहे हैं। यह व्यवस्था लंबे समय से चली आ रही है लेकिन जिनके लाइसेंस रिन्यू हो रहे हैं उनकी उम्र हो चुकी है। इसके बाद भी धड़ल्ले से अधिनियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मसला यह है कि विशेष कृपा से 50 महिलाओं को मंडी में हम्माल का काम करने के लाइसेंस दे दिए गए थे इसके बाद से कोई नए लाइसेंस नहीं बनाए जा सके हैं लेकिन इनमें से अधिकांश की मंडी के काम करने की आयु सीमा से ऊपर हो चली है इसके बाद भी मंडी एपीएमसी नियमों को सहानुभूति के नाम पर रौंदे जा रही है। इसी चक्कर में कृपा के पचास के बहाने संख्या सौ पार कर गई है।
रिश्तेदारों को बनाया हम्माल : जिन महिला हम्मालों पर विशेष कृपा है उनके रिश्तेदार भी यहां आकर हम्माली के काम में लग चुकी हैं। इसके अलावा वह तुलावटियों को भी का काम करती हैं। जानकारी के अनुसारी बिना लाइसेंस के महिला हम्मालों की संख्या सौ पार होने का एक कारण यह भी है कि वह किसी लाइसेंस धारी महिला हम्माल की रिश्ते में बेटी, बहू, बहन आदि लगती हैं। जब कभी लाइसेंसी अनुपस्थित रहती हैं तब इनके यही रिश्ते मंडी में हम्माली करती हैं।
इनकी सूची तक चस्पा नहीं
महिला हम्मालों के मानक आयु पार करने के बाद भी लाइसेंस धड़ाधड़ रिन्यू हो रहे हैं लेकिन इनकी सूची कहीं चस्पा नहीं है। बात यह है कि तुलावटियों को मंडी बकादा चबूतरा और जींस तय कर सूची चस्पा करती है लेकिन कौन सी महिला हम्माल किसी चबूतरे में काम करेगी यह तय नहीं कर पाए हैं। इस संबंध मंडी सचिव से एक बार बात हुई लेकिन वह 1-2 मिनट बाद फोन लगाने को कह कर काट दिए। उनका फोन तय समय पर आया लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद आॅउट आॅफ रेंज रहा।
दशकों पहले मिला था लाइसेंस
किस्से कई हैं। इनमें से जो वास्तविक लगता है वह यह है कि दशकों पहले यहां की मंडी में महिलाएं बचे-खुचे अनाज को बटोरने सहित अन्य उनके लायक कामों में पुरुषों के साथ हाथ बंटाती थी। इसके बाद उन्हें हटाने के फरमान ने महिलाओं को न्याय के दरवाजे तक ले गया। जीत हुई थी मंडी ने उन्हे हम्माल का लाइसेंस दे दिया है।
समिति की बैठक में मुद्दा
महिला हम्मालों को लेकर पिछले दिनों हुई समिति की बैठक में मुद्दा उठ चुका है। भारतीय किसान यूनियन (अरा.) के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह बताते हैं कि 17 मार्च को मंडी समिति की बैठक आहुत की गई थी जिसमें यूनियन की ओर से श्री पाठक ने यह मुद्दा उठाया था। उस समय 4 मुद्दे सामने रखे थे जिसमें से महिला हम्माल का भी था। हमने मंडी सचिव से इस विषय में बात की है। वह नहीं माने तो पंचायत मंडी में ही बैठेगी।

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह