मौहारी स्टील सायलो की क्षमता भरने से गेहूं खरीदी रुकी, किसानों को लंबी कतारें, टोकन व्यवस्था नहीं, रेऊरा शिफ्ट की अनिश्चितता, 400 ट्रैक्टर पहुंचने से हालात बिगड़े, उगाही आरोपों से व्यवस्था सवालों में घिरी हुई

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मौहारी के स्टील सायलो का कोटा फुल हो गया हैं जिस कारण यहां उपार्जन बंद कर दिया गया। इसकी क्षमता 17 हजार मीट्रिक टन थी। आधिकारिक रूप से कहा जा रहा है कि इससे जुड़ी तमाम समितियों का उपार्जन रेऊरा के सायलो बैग में शिफ्ट किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि स्टील सायलो में एक दो दिन और उपार्जन संभव है। इस तरह की दोहरी बातों के बीच किसान फंसा हुआ है जिसके चलते उसकी परेशानी और बढ़ गई है। परेशानी का एक कारण यह भी है कि अगर रेऊरा में शिफ्ट किया गया तो यहां की समितियां मिलाकर 10 का लोड आ जाएगा। ऐसे में जिम्मेदार क्या निर्णय लेंगे यह एक दो दिन में साफ हो जाएगा। रेऊरा सायलो बैग की क्षमता करीब 50 हजार मीट्रिक टन बताई गई है।
400 ट्रैक्टर पहुंचे तो खरीदी ठप
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की व्यवस्था मौहारी स्थित स्टील सायलो प्लांट पर चरमरा गई है। एक ही केंद्र से पांच समितियों सितपुरा, कुलगढ़ी, पिथौराबाद, नवस्ता और श्यामनगर को जोड़ देने से हालात ऐसे बने कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए कई-कई दिन कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है फिर भी तौल नहीं हो पा रही। शनिवार को करीब 400 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचते ही व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई और सायलो प्रबंधन ने सुरक्षा का हवाला देकर खरीदी अस्थायी रूप से रोक दी।
कतार में चार दिन बीते
खरीदी बंद होने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने आरोप लगाया कि न तो प्रशासन ने स्पष्ट शेड्यूल या टोकन सिस्टम लागू किया है और न ही सायलो प्रबंधन ने क्षमता के हिसाब से लोड तय किया। नतीजा, किसान 4-5 दिन तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
सामान्य किसान पीछे धकेले
अव्यवस्था के बीच उगाही के आरोप भी सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोग 500 से 1000 रुपए लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीधे अंदर प्रवेश दिला रहे हैं। इससे कतार व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पैसे देने वाले जल्दी तौल करा रहे हैं जबकि छोटे और सामान्य किसान पीछे धकेले जा रहे हैं।
प्रशासनिक भूल का नतीजा
किसानों का कहना है कि पांच समितियों का लोड एक ही सायलो पर डालना ही मूल समस्या है। अलग-अलग दिनों में खरीदी, टोकन आधारित एंट्री, और प्रति दिन तय क्षमता जैसी व्यवस्था न होने से भीड़ बेकाबू हो रही है। किसानों ने मांग की है कि तत्काल अलग-अलग स्लॉट तय किए जाएं। पारदर्शी टोकन सिस्टम लागू हो, सुरक्षा बल तैनात किए जाएं और उगाही पर सख्ती से रोक लगे।
अभी एक दो दिन बाद भी बता पाउंगा। किसान परेशान न हो उनकी उपज का दाना दाना खरीदा जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखें और अफवाहों में ध्यान न दें यह गुजारिश भी है।
सम्यक जैन, जिला आपूर्ति अधिकारी
अधिकारियों को छोड़िए रोज प्रयोग करने से हालात बने हैं। किसान को कभी कुछ कभी कुछ झेलना पड़ रहा है। इसके लिए आंदोलन करेंगे। 4 मई को तारीख निश्चित है।
जगदीश सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (अरा.)


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।