सतना जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स मशीन कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे रोगियों को ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स और प्लाज्मा नहीं मिल पा रहा है। परिजन निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं। एफेरेसिस मशीन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक नहीं मिली मंजूरी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य मरीजों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इन मरीजों को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स या प्लाज्मा नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। मरीज के परिजन प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं। बताया गया कि बीते पांच दिन से जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स सेपरेशन करने वाली मशीन खराब पड़ी है। मशीन को बनाने के लिए इंजीनियर भी आया लेकिन मशीन चालू नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में रोजाना 10 से 15 यूनिट प्लेटलेट्स की डिमांड बनी रहती है। इस बरसाती मौसम में तो सबसे ज्यादा डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित कई मरीज भर्ती किये जा रहे हैं,जिनकी प्लेटलेट्स लगातार गिरती जाती हैं उन्हें बचने के लिए प्लेटलेट्स चढ़ाना आवश्यक रहता है।
शिकायत के बाद भी नहीं बनी मशीन
बताया गया कि पिछले सप्ताह प्लेटलेट्स एजियेटर मशीन खराब हुई थी, जिसे बनाने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया। बनाने के बाद कुछ दिन मशीन चली लेकिन बंद हो गई। इसके बाद 30 जुलाई से प्लेटलेट्स से ही जुडी मशीन सेंट्रीफ्यूज रेफ्रिजरेटेड खराब हो गई। इसे बनाने के लिए भी इंजीनियर को बुलाया गया। इंजीनियर आये और बना कर चले गए लेकिन मशीन चालू नहीं हुई। बताया गया कि मशीन बनाने ऑनलाइन कम्प्लेन किया गया, जिस पर मशीन बनाने वाली कंपनी के असिस्टेंट ने बताया कि जिला अस्पताल में स्थापित प्लेटलेट्स से जुडी रेमी की सेंट्रीफ्यूज रेफ्रिजरेटेड मशीन कई साल पुरानी है, जिसके पार्ट कम उपलब्ध हो पाते हैं, इसके इंजीनियर भी विरले ही मिलते हैं। अस्पताल विषेशज्ञों ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित प्लेटलेट्स सेपरेशन मशीन का अनुबंध आउटसोर्स कंपनी सूर्या चैरिटेबल ट्रस्ट से है जो कि भोपाल में स्थापित है।
एफेरेसिस यूनिट लगाने जनप्रतिनिधियों को देना होगा ध्यान
जिला अस्पताल में बढ़ते प्लेटलेट्स की डिमांड के बाद भी आज तक एफेरेसिस यूनिट मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बढ़ते डिमांड को देखते हुए जिला अस्पताल में इस यूनिट की बड़ी आवश्यकता है। इस मशीन को स्थापित करने बिगत 6 माह पहले डयरेक्ट्रेट को पत्र भी लिखा गया था, जिस पर आज तक अमल नहीं किया गया। जिले का दुर्भाग्य यह भी है कि यहां के किसी जनप्रतिनिधि ने भी इस मशीन को स्थापित करने आवाज नहीं उठाई। एफेरेसिस मशीन के आ जाने से सिंगल डोनर ब्लड से 60 से 70 हजार प्लेटलेस और करीब 350 एमएल प्लाज्मा तैयार किया जा सकेगा। सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस मशीन के जरिये डोनर एक बार डोनेट करने के बाद दुबारा 72 घंटे बाद फिर प्लेटलेट डोनेट कर सकता है।
इनका कहना है
बीती 30 जुलाई से प्लेटलेट्स मशीन का सेंट्रिफ्यूग रेफ्रिजरेटेड खराब है। सीएस, सीएमएचओ को लिखित शिकायत भेज दी गई। ऑनलाइन कम्प्लेन भी की जा चुकी है। मंगलवार को इंजीनियर आएगा तब मशीन चालू होगी। जिला अस्पताल में एफेरेसिस यूनिट की आवश्यकता है ताकि मरीजों की जरूरतें पूरी हो सके।
डॉ. देवेंद्र सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज , जिला अस्पताल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।