सतना के मुख्य बाजार में सीवर लाइन की अधूरी खुदाई से बारिश में कीचड़ फैल गया। 8 साल बाद भी काम अधूरा, व्यापारियों का 60–70% कारोबार प्रभावित।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
तस्वीर देखकर आप सोच रहे होंगे कि यह किसी खेत की है तो आप पूरी तरह से गलत है। यह तस्वीर गांव के किसी खेत की नहीं बल्कि स्मार्ट सिटी सतना के मुख्य बाजार की है, जहां बुधवार को लगभग 20 मिनट में हुई 2.99 मिमी की बारिश में ही बाजार की सड़कें कीचड़ से सन गर्इं। लोगों के चलने लायक कहीं सड़क नहीं बची है। यह हाल सीवर लाइन की खुदाई की वजह है। गौरतलब है कि नगरीय क्षेत्र में जून 2017 से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इस काम को तीन साल में पूर्ण करना था लेकिन साढे 8 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, बावजूद इसके काम अब भी अधूरा है। सीवर लाइन के अधूरे काम की वजह से शहरवासी धूल, कीचड़ और जाम की समस्या से तो परेशान ही हैं, व्यापारियों का व्यापार भी पूरी तरह से चौपट है। पिछले लगभग 20 दिनों से शहर के हृदय स्थल बाजार क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई की जा रही है जिसके चलते यहां के व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से चौपट है। हालात तो यह हैं कि ‘बोहनी’ तक के लिए व्यापारी तरस रहे हैं।

60 से 70 फीसदी व्यापार चौपट
शहर में सीवर की खुदाई से परेशान व्यापारियों का कहना है कि सीवर लाइन के कार्य की वजह से उनका 60 से 70 फीसदी व्यापार प्रभावित हो रहा है। शहर में जाम व सड़कों की खुदाई के चलते ग्राहक बाजार आने से कतरा रहा है। जो पारिवारिक रूप से परिचित है वही ग्राहक इन दिनों दुकान आ रहा है या फिर मजबूरीवश ग्राहक बाजार का रुख कर रहे हैं अन्यथा वे दूसरे शहरों व स्थानों में जाने को मजबूर हैं।
धीमा व गुणवत्ताविहीन काम
पिछले लगभग 3 सप्ताह से बाजार में सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई चल रही है। सीवर लाइन डालने का काम सुस्त तो है ही साथ ही उसकी गुणवत्ता पर भी स्थानीय व्यापारी सवाल उठा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सीवर लाइन जैसा कार्य वह भी मुख्य बाजार में गुणवत्ताविहीन हो रहा है। मौके पर कोई देखने और सुनने वाला नहीं है।
2017 में आई थी योजना
सतना शहर में साढ़े आठ पहले सीवर लाइन कार्य योजना सतना में आई थी, जिसकी स्वीकृति जून 2017 में पहली बार सतना में मिली थी, जिसकी लागत करीब 206 करोड़ रुपए थी। इस कार्य को पहले केकेस्पन कर रही थी, जिसे शहर के अंदर करीब 492 किलोमीटर में सीवर लाइन डालने का कार्य करना था, इस कार्य को पूरा करने के लिए 3 वर्ष की समय अवधि थी, लेकिन साढेÞ 8 साल पूरे हो जाने पर भी यह काम पूरा नहीं हो सका है, कार्य भी गुणवत्ता विहीन था। जिसको लेकर नगर निगम ने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया, जिसके बाद इस कार्य के लिए फिर से 11 जुलाई 2022 में नई कंपनी को स्वीकृति दी गई। कार्य को दो जोन में करने के लिए बांटा गया, जिसमें एक जोन दूसरी कंपनी और दूसरा जोन दूसरी कंपनी को सौंपा गया। दोनों कंपनी को कार्य सौंपने के बाद कार्य को पूरा करने के लिए 3 वर्ष का समय दिया गया, लेकिन इनके द्वारा भी अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया।
सीवर लाइन की खुदाई के चलते व्यापार पूरी तरह से चौपट है, मौजूदा समय में शादी- ब्याह की खरीददारी के बावजूद ग्राहक बाजार का रुख नहीं कर रहा है। वह सिर्फ इसलिए कि बाजार खुदा पड़ा है। पिछले तीन दिनों से मेरी दुकान के सामने खुदाई हो रही है, जिसके चलते बोहनी तक नहीं हुई है। दुकान के सामने मिटटी का टीला लगा दिया गया है।
सचिन जैन, महामंत्री रेडीमेड व्यापारी संघ
सीवर लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के चलते दुकाने सिर्फ खुल रही हैं ग्राहक नहीं आ रहे। दुकानों के सामने खुदाई के बाद मिटटी के बड़े-बड़े टीले लगा दिए गए हैं। सीवर लाइन डालने के अव्यवस्थित काम ने व्यापार पूरी तरह से चौपट कर दिया है। समझ नहीं आ रहा कब तक सीवर लाइन का काम खत्म होगा और व्यापार फिर उसी गति से चलेगा।
उर्वी जैन
पिछले 15 से 20 दिनों से बाजार में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है, जिससे व्यापार पूरी तरह से प्रभावित है। सड़कें खुदी होने की वजह से बाजार में आने से ग्राहक कतरा रहा है। जब से नगर निगम के चुनाव हुए हैं तब से शहर में खुदाई के अलावा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा। कहीं सड़क बनाने के लिए खुदाई हो रही है तो कहीं सड़क बनने के बाद खोदी जा रही है।
मनीष गुप्ता

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह