सतना जिले के टीकर गांव में चोरों ने एक ही रात में 10 ग्रामीणों के 12 चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। पुलिस को संगठित गिरोह और कन्नौज कनेक्शन की आशंका है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में एक बार पुन: चंदन के पेड़ चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। बुधवार -गुरूवार की दरम्यानी रात चोर गिरोह ने टीकर गांव में एक ही रात में 10 अलग-अलग ग्रामीणों की बगिया में लगे चंदन के 12 पेड़ काट कर चुरा लिए। चोरी गए चंदन के पेड़ों की कीमत लाखों रुपए है। आश्ांका जताई जा रही है कि चंदन का पेड़ काटने की घटना के पीछे यूपी के संगठित गिरोह का हाथ है। सिंहपुर पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इनके यहां भी चोरी
प्रभाकर ने पुलिस को बताया कि बुधवार- गुरूवार की दरम्यानी रात चोरों ने उनके घर में लगे चंदन के पेड़ के अलावा गांव के शैलेन्द्र सिंह का एक, रावेन्द्र सिंह का एक, शिवम सिंह के दो, मनोज सिंह के दो, अरविंद सिंह के एक, सुखेन्द्र सिंह का एक, सुरेन्द्र सिंह का एक, विनोद सिंह के दो और विवेक सिंह का एक चंदन का पेड़ काटकर चुरा ले गए। आश्ांका जताई जा रही है कि यूपी के कन्नौज से जुड़े संगठित गिरोह का हाथ घटना के पीछे हो सकता है। यह गिरोह ग्रामीणों इलाको में घूमकर रैकी करता है फिर रात को चंदन का पेड़ काटकर चार पहिया वाहन से फरार हो जाता है। यह गिरोह कन्नौज के इत्र कारोबारियों को चोरी का चंदन का पेड़ बेंचता है। पुलिस के द्वारा कन्नौज कनेक्शन की जांच की जा रही है।
मूंग की फसल की रखवाली कर रहा था किसान
प्रभाकर सिंह परिहार निवासी टीकर परिहारन टोला सिंहपुर ने बताया कि बुधवार की रात दो बजे तक जाग कर मंूग की फसल की रखवाली की। नींद आने पर रात दो बजे के बाद सो गया। सुबह पांच बजे के करीब नींद खुली तब खेत से घर आया। घर आने पर पता चला कि पीछे बगिया में लगा चंदन का पुराना पेड़ काटकर चोर चुरा ले गए। कुछ देर में पता चला कि गांव के कई लोगों के घर में लगे चंदन के पेड़ चोरी गए हैं। सिंहपुर पुलिस के द्वारा अपराध क्र. 142/26 धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
सूने घर में चोरी की, काट ले गए चंदन के 5 पेड़
रामपुर बाघेलान थानान्तर्गत सगौनी गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर व नगदी चुराने के साथ ही चोर बगिया में लगा चंदन का पेड़ काट ले गए। सगौनी निवासी विवेक शुक्ला परिवार के साथ सतना शहर में रहता है। बीच-बीच में वह पैतृक गांव जाता है। गुरुवार को वह गांव पहुंचा। घर का ताला टूटा मिला, अंदर सामान बिखरा हुआ था। आलमार टूटी हुई थी। आलमारी में रखे 20 हजार रुपए नगद व सोने- चांदी के जेवर गायब थे। विवेक ने बताया कि घर में चोरी के बाद चोर बगिया में लगे चंदन के पांच पेड़ काटकर चुरा ले गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।