सतना में अचानक बारिश से 3 लाख एमटी से अधिक गेहूं खुले में भीग गया। प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई, वहीं आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था भी ठप पड़ी और आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अचानक मौसम में आए परिवर्तन ने सरकारी इंतजामों को घुटने में ला दिया। जिम्मेदार तिरपाल के निर्देश हांकते रहे और इधर, 3 लाख मीट्रिक टन से भी अधिक का गेहूं खुले आसमान के नीचे तर हो गया। इस बात की खबर लगने के बाद भी जिम्मेदार केवल लेटर की ही बात करते रहे। कुल मिलाकर जिस गति से यहां गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदारों को अपने कागजी घोडेÞ दौड़ाने के अलावा फील्ड की समस्या नहीं देखनी है। 29 अप्रैल तक 9 हजार 3 सौ 29 किसानों से 3 लाख 54 हजार 42 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा सकी है।
मैहर डीएसओ को फटकार
खुले आसमान के नीचे रखे गेहूं को लेकर मैहर कलेक्टर ने डीएसओ पर नाराजगी जाहिर की। असल में उन्हें अमरपाटन के ओबरा समिति की शिकायत मिली थी। इस शिकायत में कहा गया था कि वहां तिरपाल नहीं है। इस पर कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी ने डीएसओ राजीव पांडेय को तत्काल तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यह व्यवस्था हुई या नहीं इसके लिए डीएसओ मैहर से संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका जिससे यह जानकारी नहीं लग सकी।
आंधी-तूफान में थमी बिजली: आधा शहर अंधेरे में, सिस्टम फिर बेनकाब
गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की कमजोरियों को एक बार फिर उजागर कर दिया। गर्मी के बढ़ते लोड से पहले ही लड़खड़ा रही सप्लाई पर मौसम की मार ने ऐसा ब्रेक लगाया कि आधे शहर में ब्लैकआउट जैसे हालात बन गए। संभाग के 11 नग 33 केवी फीडर एक साथ ठप पड़ गए, जिससे बड़े हिस्से में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग के एफओसी में करीब 1200 शिकायतें दर्ज हुईं। आंधी के दौरान 20 से अधिक स्थानों पर डीओ उड़ने की शिकायतें सामने आईं, जबकि कई इलाकों में पेड़ गिरने से तार टूट गए। हालात को देखते हुए एहतियातन कई 11 केवी फीडर भी बंद करने पड़े, जिससे सप्लाई बहाल करने में और देर हुई। बिजली कंपनी की 6 मेंटेनेंस टीमें अलर्ट मोड पर लगाई गईं, लेकिन सवाल यही है कि हर बार मौसम के आगे व्यवस्था क्यों बेबस नजर आती है? गर्मी में बढ़ते लोड और मानसून से पहले की चेतावनियों के बावजूद इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर काम क्यों नहीं दिखता?
उमस ने बढ़ाई परेशानी 2.8 मिमी वर्षा 78 प्रति. नमी
एक दिन पहले तक जहां तेज धूप और लू जैसे हालात थे। वहीं गुरुवार को बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में बड़ी गिरावट ला दी। शाम को तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ जिससे मौसम और भी सुहाना हो गया। गुरूवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री से सीधे 33.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया यानी करीब 9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई और यह 28.2 डिग्री से घटकर 23.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा। इसका सीधा फायदा लोगों को मिला और दोपहर की तपिश काफी हद तक कम हो गई।
राहत के साथ उमस
बारिश ने राहत के साथ उमस ने थोड़ी परेशानी जरूर बढ़ाई। हवा में नमी का स्तर 34/16 प्रतिशत से बढ़कर 78/39 प्रतिशत हो गया, जिससे चिपचिपाहट महसूस हुई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।