सतना में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि से उपभोक्ता परेशान हैं। कई गरीब परिवारों का बिल 100 रुपए से बढ़कर 4000 रुपए तक पहुंच गया है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग का घेराव कर जांच और सुधार की मांग की।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
स्मार्ट मीटर क्या लगा उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं की नींद तक उड़ गई है। लोग अपना बिजली बिल निकाल कर बिजली विभाग के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर जिले में आए दिन आंदोलन तक हो रहे हैं। आंदोलन कर्मियों ने स्मार्ट मीटर को स्मार्ट लूट करना भी बताया है। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर बड़ी तेज गति से चलता है जिसके कारण बिल बढ़कर आ रहा है। बताया गया कि सोमवार को बढेÞ बिजली बिल को लेकर आधा सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली आॅफिस का घेराव भी किया। उपभोक्ताओं ने मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहर संभाग के संभागीय यंत्री और कार्यपालन अभियंता के नाम पर कनिष्ट अभियंता को बिजली बिल सहित ज्ञापन भी सौंपा। बताया गया कि सोमवार को ज्ञापन देने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा 11 सितम्बर तक बिजली बिलों में सुधार एवं स्मार्ट मीटरों में जांच की कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही इन बढ़े बिजली बिलों को सुधारा नहीं गया और स्मार्ट मीटर को निकला नहीं गया तो उपभोक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एक बत्ती कनेक्शन का बिल चार हजार तक
सोमवार को वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद प्रतिनिध अनिल गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड के आधा सैकड़ा विद्युत उपभोक्ताओं ने बढ़े बिजली बिल को लेकर बिजली आॅफिस का घेराव किया और विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि वार्ड क्रमांक 44 टिकुरिया टोला के अधिकांश परिवार जो गरीबी रेखा अंतर्गत जीवन यापन करने वाले एक बत्ती कनेक्शन धारी हैं उन उपभोक्ताओं का बिजली बिल इस माह बढ़कर आया है, जिससे वे परेशान होकर बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के पूर्व इन गरीबों के घरों का बिजली बिल 100 रुपए तक आता था जबकि इस बार 1500 से लेकर 4000 तक आया है। यह भुगतान गरीबों की हैसियत से बाहर है।
150 यूनिट खपत, 300 यूनिट का बिल
वार्ड पार्षद प्रतिनिध अनिल गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से यह देखा गया है कि यह स्मार्ट मीटर बड़ी तेज गति से रीडिंग बढ़ा रहा है। बीते माह जिन उपभोक्ताओं का 10 से 20 यूनिट आता था उनका 100 से 150 और जिन उपभक्ताओं का 100 से 150 यूनिट आता था, उनका 300 से 400 यूनिट खपत दिखाकर बिजली बिल जारी किया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आरहा कि करें तो करें क्या?
युकां ने भी सौंपा ज्ञापन
शहर में हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती को लेकर युवक कांग्रेस द्वारा भी ज्ञापन सौंपा गया। युवक कांग्रेस नेता शैलेश तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों युकां कार्यकतार्ओं द्वारा ज्ञापन सौंप शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई। युकां नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि प्रत्येक दिन सैकड़ों शिकायतें आती है लेकिन उन शिकायतों का निराकरण सही तरीके से नहीं किया या रहा है और न ही स्पष्ट जानकारी दी जाती है। शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था के अलावा युकाईयों ने बढ़ते बिजली बिल को लेकर भी असंतोष जताया। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से देव पाण्डेय, सुनील गुप्ता, राजवीर सिंह, वासू तिवारी, अंकुर सेठ, ऊजैफी आअहमद, अंकित प्रजापति, विनय प्रजापति, सान खान, अदनान, नकुल, कृष्णा नामदेव इत्यादि युकां कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
रीवा-रानी कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस में कोच संरचना बदली जा रही है। एसी थ्री इकोनॉमी कोच जोड़ने से यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, यह बदलाव जून से लागू होगा।
रीवा की बाणसागर कॉलोनी में विवादित सरकारी जमीन पर नगर निगम ने निर्माण अनुमति दे दी। मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के बावजूद यह चूक सामने आई, जांच के निर्देश और निर्माण रोकने की प्रक्रिया शुरू हुई।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में यूपीएस बैटरियां एक्सपायर होने से वेंटिलेटर बैकअप खतरे में है। प्रबंधन की लापरवाही से गंभीर वार्डों में मरीजों की जान जोखिम में है और बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
रीवा संभाग में आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीयन लक्ष्य का सिर्फ 58% पूरा हुआ। 2 लाख से अधिक बच्चे अब भी केंद्रों से दूर हैं, अभिभावकों की उदासीनता और जागरूकता की कमी बड़ी वजह बनी।
सीधी में आरओ पानी के नाम पर सादा और मिलावटी पानी बेचा जा रहा है। बिना जांच के कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है और प्रशासन जिम्मेदारी टाल रहा है।
सिंगरौली के बैढ़न में जमीन और किराएदारी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पत्नी गंभीर घायल है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी फरार है।
पन्ना के कीरतपुर में महिला सरपंच ने 15 जरूरतमंद कन्याओं को विवाह उपहार देकर आर्थिक सहयोग किया। इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया और गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली।
सतना के उचेहरा अस्पताल में भर्ती मरीज ने शराब पीते समय डॉक्टर के रोकने पर कट्टे से फायरिंग कर दी। घटना से अफरा-तफरी मच गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सतना के मैहर में 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर सूने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी है।
सतना के मैहर में भाई की बरसी के दिन तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। एक को बचाने में चार लोग डूबे, जिनमें दो को सुरक्षित बचाया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह