सतना जिला अस्पताल में रोजाना 10 से 15 सर्पदंश के मामले सामने आ रहे हैं। गंभीर मरीजों को ICU में भर्ती कर एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। न्यूरोटॉक्सिक जहर के मामलों में पैरालिसिस तक की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सभी केंद्रों में दवा की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

सतना, स्टार समाचार वेब
बारिश शुरू होते ही जिले के ग्रामीण इलाकों में स्नैक बाइट के मामलों में इजाफा हो गया है। सर्पदंस से पीड़ित 10 से 15 मरीज इलाज कराने रोजाना जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमे से अति गंभीर दो से तीन मरीजों को आईसीयू में भर्ती तक करना पड़ रहा है। समय पर अस्पताल न पहुंचने पर कई मरीजों को जान तक गंवानी पड़ी है। स्नैक बाइट के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थय विभाग द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल के साथ सभी स्वास्थय केंद्रों में एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लगाया जाता है 10 वायल का इंजेक्शन
चिकित्सकों ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में स्नैक बाइट से पीड़ित मरीज को एमर्जेन्सी वार्ड में 10 वायल का इंजेक्शन लगाया जाता है और मरीज को आॅब्जर्वेशन में रखकर दो-दो घंटे में असिस्ट किया जाता है। जहर न उतरने पर भर्ती मरीज को 30 वायल तक एंटी स्नैक वेनम का डोज दिया जाता है।
न्यूरोटॉक्सिक जहर सबसे खतरनाक
जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज प्रजापति के मुताबिक सांपों में दो प्रकार का जहर पाया जाता है, पहला है हेमेटोक्सिक और दूसरा न्यूरो टॉक्सिक। हेमोटोक्सिक जहर चित्तीदार जैसे जहरीले सांप के काटने पर शरीर में फैलता है जो कि खून में मिलकर तंत्रिका तंत्र में हमला करता है, जबकि न्यूरोटॉक्सिक जहर सबसे खतरनाक होता है। न्यूरोटॉक्सिक जहर कोबरा और कैली जैसे सर्वाधिक जहरीले सांपों के काटने पर फैलता है जो कि ब्रेन में हमला करता है, जिसमे पीड़ित पैरालिसिस तक का शिकार हो जाता है। डॉ. प्रजापति के अनुसार हेमेटोक्सिक जहर वाले मरीज को एंटी स्नैक पॉली वेनम इंजेक्शन लगाकर इलाज किया जाता है, जबकि न्यूरोटॉक्सिक जहर वाले मरीज को पैरालिसिस यानि लकवा तक मार जाता है, जिनको इलाज के लिए आईसीयू में वेंटिलेटर में भर्ती करना पड़ता है।
एक घंटा गोल्डन आवर अफवाह, गंभीर मरीज को ही एंटी वेनम डोज
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों डॉ. विक्रम सिंह की माने तो सांप काटने के बाद एक घंटा गोल्डन आवर रहता है, ये सब मात्र अफवाह है। सांप काटने पर इलाज के लिए मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना ही जरूरी है। लक्षण के हिसाब से केवल गंभीर मरीजों को ही एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन का डोज दिया जाता है और 24 घंटे आॅब्जर्वेशन के लिए रखा जाता है। जिन मरीजों को एंटी वेनम समय पर लग जाता है उन मरीजों की रिकवरी 99 प्रतिशत तक रहती है। डॉ. सिंह के अनुसार स्नैक बाइट के मरीज की सबसे पहले मरीज पल्स, बीपी और सेचुरेशन चेक किया जाता है। अति गंभीर पीड़ित मरीज को ही एंटी स्नैक वेनम का डोज लगाया जाता है। मरीज के प्रारंभिक लक्षण में अगर आवाज लड़खड़ाना, सांस लेने में परेशानी और पैरालिसिस जैसी स्थितियां सामने आती हैं तो उन्हें वेंटिलेटर में भर्ती करने की सलाह दी जाती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।