सीधी के सोन घड़ियाल अभयारण्य में तीन मादा घड़ियालों के अंडों से शावक निकलने शुरू हो गए हैं। इस वर्ष करीब 90 से अधिक घड़ियाल शावकों के जन्म की संभावना जताई जा रही है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के सोन नदी के किनारे बसे सोन घड़ियाल अभयारण्य से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगदहा घाट में तीन मादा घड़ियालों के अंडों से बच्चों का निकलना शुरू हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक तीन मादा घड़ियालों के अंडों से बच्चे बाहर आ चुके हैं, जबकि तीन अन्य मादा घड़ियालों के अंडों से भी जल्द ही बच्चों के निकलने की संभावना है। इस वर्ष अभयारण्य में करीब 90 या उससे अधिक घड़ियाल शावकों के जन्म का अनुमान लगाया जा रहा है।
घड़ियालों के प्राकृतिक प्रजनन की ये सफलता सोन घड़ियाल अभयारण्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी नदी तंत्र में घड़ियालों का सफल प्रजनन उस क्षेत्र की जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन का सकारात्मक संकेत होता है। सोन घड़ियाल अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1981 में ‘प्रोजेक्ट क्रोकोडाइल’ के तहत घड़ियाल संरक्षण और उनकी संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। ये अभ्यारण्य सोन, बनास और गोपद नदियों के लगभग 210 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और देश के महत्वपूर्ण घड़ियाल संरक्षण क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां घड़ियालों के अलावा मगरमच्छ, भारतीय सॉफ्टशेल कछुए, दुर्लभ इंडियन स्कीमर पक्षी सहित अनेक जलीय जीव पाए जाते हैं। बीते वर्षों में अवैध रेत खनन, नदी तटों के क्षरण और मानवीय हस्तक्षेप के कारण यहां घड़ियालों की संख्या प्रभावित हुई थी, लेकिन वन विभाग द्वारा संरक्षण प्रयासों और निगरानी बढ़ाए जाने से अब सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं।
विभाग ने बढ़ाई चौकसी
जोगदहा घाट को सोन घड़ियाल अभ्यारण्य का प्रमुख प्रजनन क्षेत्र माना जाता है। वर्तमान में नवजात घड़ियाल शावकों और उनके घोंसलों की विशेष निगरानी की जा रही है ताकि उन्हें किसी प्रकार का खतरा न हो। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह संरक्षण कार्य जारी रहे तो आने वाले वर्षों में सोन घड़ियाल अभयारण्य देश के प्रमुख प्राकृतिक घड़ियाल प्रजनन केंद्रों में अपनी पहचान और मजबूत कर सकता है। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ये सफलता न केवल सीधी जिले बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

रीवा संभाग में 700 से अधिक प्राचार्यों और व्याख्याताओं को क्रमोन्नति लाभ देने की तैयारियों पर सवाल उठे हैं। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने नियमों का हवाला देते हुए प्रस्तावित सूची को स्वीकृति देने से इंकार कर दिया।
रीवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियों और भड़काऊ पोस्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यूट्यूबर मनीष पटेल मामले में बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मऊगंज जिले में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में छह वर्षीय बेटी ने पिता पर मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर मामले की जांच कर रही है।
सीधी के सोन घड़ियाल अभयारण्य में तीन मादा घड़ियालों के अंडों से शावक निकलने शुरू हो गए हैं। इस वर्ष करीब 90 से अधिक घड़ियाल शावकों के जन्म की संभावना जताई जा रही है।
सिंगरौली में खनिज विभाग ने अवैध रेत और बोल्डर परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार वाहन जब्त किए। वहीं दुर्घटना के मामले में बिना नंबर के रेत लोड हाइवा को पकड़कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पन्ना जिले के रैपुरा में 15 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर चक्काजाम किया। महिलाओं और ग्रामीणों ने जल आपूर्ति व्यवस्था में भेदभाव के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सतना जिला अस्पताल में एक युवक बाइक लेकर प्रथम तल स्थित आइसोलेशन वार्ड तक पहुंच गया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे और दो सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई।
डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ वैभव जैन ने सतना जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। दवा स्टोरों में अव्यवस्था, अनुपयोगी दवाओं का भंडारण और चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
सतना-मानिकपुर रेलखंड में चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। घटना से रेल संचालन प्रभावित हुआ और कई यात्री ट्रेनें विलंबित रहीं। लगातार तीसरी ऐसी घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
सतना जिले के जसो क्षेत्र में जंगल की गुफा से युवक का शव बरामद हुआ। सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह