कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी। असम सरकार ने 'विदेशी साजिश' का आरोप लगाते हुए जमानत का विरोध किया। पढ़ें कोर्ट की पूरी कार्यवाही

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपनी सुनवाई पूरी कर ली है। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल चंदुरकर की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। यह पूरा मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराई गई एक एफआईआर (FIR) से जुड़ा है।
खेड़ा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। सिंघवी ने अदालत में तर्क दिया कि यह मामला शुद्ध रूप से 'राजनीतिक प्रतिशोध' से प्रेरित है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के सार्वजनिक बयानों का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने खुलेआम खेड़ा को जेल में रखने की धमकी दी है। सिंघवी ने संवैधानिक मर्यादाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी भाषा डॉ. अंबेडकर के सपनों के भारत के विपरीत है।
दूसरी ओर, असम सरकार का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अदालत को सूचित किया कि पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिन विदेशी पासपोर्टों और अमेरिकी कंपनी से जुड़े दस्तावेजों का दावा किया था, वे जांच में पूरी तरह जाली पाए गए हैं।
SG मेहता ने दलील दी कि यह मामला सिर्फ मानहानि तक सीमित नहीं है। उन्होंने अंदेशा जताया कि देश की चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए 'विदेशी ताकतों' के साथ मिलकर कोई गहरी साजिश रची गई हो सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन फर्जी दस्तावेजों के स्रोत और इसमें शामिल विदेशी तत्वों का पता लगाने के लिए खेड़ा से हिरासत में पूछताछ (Custodial Interrogation) जरूरी है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि खेड़ा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और फरार चल रहे हैं।
दोनों पक्षों की तीखी बहस के बाद बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब यह देश की सर्वोच्च अदालत तय करेगी कि पवन खेड़ा को गिरफ्तारी से राहत मिलेगी या उन्हें असम पुलिस की गहन जांच का सामना करना होगा
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।