प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित 3,716 करोड़ रुपये के घर 'एबोड' को कुर्क कर लिया है।
बजट सत्र 2026 में राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र कर हरदीप पुरी और अनिल अंबानी पर निशाना साधा। जानें हरदीप पुरी ने इन आरोपों पर क्या सफाई दी और 2009 की मुलाकात का क्या सच बताया।
बीते सप्ताह शेयर बाजार में TCS के निवेशकों की संपत्ति में ₹36,000 करोड़ की वृद्धि हुई, जबकि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को नुकसान उठाना पड़ा। जानें बाजार का साप्ताहिक हाल।
बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले में फंसे अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप कंपनियों (Reliance Infrastructure, RCOM) के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की सख्ती बढ़ गई है। ED द्वारा ₹7500 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद, अब MCA ने फंड के कथित दुरुपयोग की विस्तृत जांच SFIO को सौंपी है। जानें ₹40,000 करोड़ के कर्ज और 'evergreening of debt' का पूरा मामला।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि, 12 फीसदी यानी कि 14.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ उनका टोटल नेटवर्थ फिलहाल 105 अरब डॉलर है।
भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी दिवालिया रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी के ऋण खाते को फ्रॉड के रूप में वर्गीकृत कर दिया है। एक नियामक फाइलिंग के अनुसार उन पर इस कार्रवाई के लिए एक दशक से पहले दिए गए ऋणों के कथित दुरुपयोग का हवाला दिया गया है।
सीबीआई ने आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी बैंक धोखाधड़ी के 17000 करोड़ के केस में की जा रही है। साथ ही अंबानी पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। सीबीआई की टीम ने शनिवार सुबह सात बजे दबिश दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यस बैंक और डीएचएफएल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। जानें इस कार्रवाई का क्या है कारण और इसका क्या होगा असर।




















