भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी के टूटने से निवेशकों को 3 लाख करोड़ का घाटा हुआ। पढ़ें बाजार गिरने की 4 बड़ी वजहें।
वर्ल्ड कैंसर डे (4 फरवरी) पर जानें धूम्रपान, शराब, खराब खानपान, मोटापा और अन्य पर्यावरणीय कारक कैसे बढ़ाते हैं कैंसर का खतरा। अपनी जीवनशैली में बदलाव कर कैंसर से बचें।
इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन। जानें उनके कोलकाता पुलिस से सेलिब्रिटी बनने के सफर और पाताल लोक 2 में उनके यादगार किरदार के बारे में।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा की है कि अंतरिक्ष पर मौजूद कुछ अंतरिक्षयात्री एक स्वास्थ्य समस्या की वजह से जल्दी पृथ्वी पर लौटेंगे। यह अंतरिक्ष के इतिहास में पहली बार ऐसा नियोजित मेडिकल इवैक्यूएशन है। एस्ट्रोनॉट स्थिर है, लेकिन नासा ने फैसला लिया है कि जोखिम से बचने के लिए उन्हें वापस लाना बेहतर है।
मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा नदी के किनारे अज्ञात कारणों से 150 तोतों की मौत से हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत का कारण फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा। प्रशासनिक अमला जांच के लिए पहुंचा है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने विसरा जांच के लिए भोपाल और जबलपुर लैब भेजा है।
साल 2025 में निवेश के मामले में चांदी ने सबको पीछे छोड़ दिया है। 163.5% रिटर्न के साथ चांदी की कीमतें ₹2.36 लाख के पार पहुँचीं। जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम और क्या है विशेषज्ञों की राय।
अमरपाटन और मैहर क्षेत्र में संक्रामक रोगों व एनसीडी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज न करने पर कई सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। दो सीएचओ को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी हुआ है, जबकि दस सीएचओ के वेतन कटौती के आदेश दिए गए हैं। साथ ही टीबी खोज अभियान में कम उपलब्धि पर सभी सीएचओ को चेतावनी पत्र जारी कर चार दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में खाद वितरण के दौरान बड़ा विवाद! नायब तहसीलदार नीतू सिंघई पर एक युवती को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है, जिसने खाद की कालाबाजारी और टोकन न मिलने की शिकायत की थी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नायब तहसीलदार को सेवा आचरण के उल्लंघन पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी से जुड़े निर्देशों का पालन न करने के आरोप में लगभग 1,000 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) पर गाज गिरी है। इन सभी अधिकारियों को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत 'कारण बताओ' नोटिस (Show Cause Notice) जारी किए गए हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया को चालक दल की थकान प्रबंधन और प्रशिक्षण से जुड़े सुरक्षा उल्लंघनों के लिए चार कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में पायलटों को आराम न देने, खराब प्रशिक्षण, और अपर्याप्त केबिन क्रू जैसे 29 उल्लंघन शामिल हैं। यह कदम अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें ईंधन आपूर्ति बाधित होने से बोइंग विमान के इंजन बंद हो गए थे। एयर इंडिया ने जवाब देने और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।






















