भोपाल के निजी कॉलेज में छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पकड़े गए फरहान, साद और साहिल के अवैध मकानों पर प्रशासन ने एक्शन शुरू कर दिया है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है। तीनों पर लव जिहाद के आरोप भी हैं। जिला कोर्ट से स्टे नहीं मिलने के बाद पुलिस की भारी सुरक्षा में यह कार्रवाई शुरू की है।
आज हर सांसद-विधायक और मंत्री अपने बच्चों को निजी और विदेश के स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। सरकार स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता पर सब को संदेह बना रहता है। वहीं, इस मिथक को तोड़ते हुए मध्यप्रदेश के शहडोल से भाजपा सांसद ने हाल ही में अपनी बिटिया का दाखिला गांव के सरकारी स्कूल में कराया है।














