भोपाल में कांग्रेस का उपवास-धरना: जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोकने और मणिकर्णिका घाट विवाद पर मोदी सरकार की कड़ी निंदा की
प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। अपमान का आरोप लगा शंकराचार्य धरने पर बैठे।
मनरेगा का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ भोपाल के मिंटो हॉल में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। नेताओं ने इसे महात्मा गांधी के सम्मान पर हमला बताया।
मध्यप्रदेश के धार के खलघाट टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे 52 के किनारे चार जिलों के किसान धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पिछले पांच महीनों में सरकार को कई आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। यह 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 4 दिन ही विधानसभा की बैठकें होंगी। अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्नों को मिलाकर 1497 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में हुए पुष्पेन्द्र शाह हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिजनों ने थाना गेट पर धरना दिया। परिवार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद परिवार को सुरक्षा और सात दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।
मध्यप्रदेश में यूरिया की जबर्दस्त कमी है। इसके लिए प्रदेशभर के किसान परेशान हो रहे हैं। छिंदवाड़ा... रीवा...चंबल अंचल... जैसे जिलों में खाद के लिए किसान रात 3 बजे से लाइन में लग रहे हैं तब भी मायूस होकर लौट रहे हैं। पिछले करीब एक महीने से यूरिया के लिए मारामारी मच रही है।
सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक में जल जीवन मिशन के अधूरे और घटिया पाइपलाइन कार्य के चलते गड्ढों से भरी सड़क पर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक घायल हुआ और ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर 10 घंटे का धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पाइप बिछाने के बाद न तो पटाई हुई और न ही रोलर चलाया गया। वे दोषियों पर कार्रवाई और सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
सतना जिले के रामनगर तहसील स्थित मनकीसर धान खरीदी केंद्र में 70 किसानों के 1.40 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर किसानों का संघर्ष रंग लाया। प्रशासन ने दो किश्तों में भुगतान की घोषणा की — 25% राशि तुरंत और 75% कुर्की के बाद दी जाएगी। समिति प्रबंधक पर FIR दर्ज है।





















