भोपाल के एमपी नगर में विभिन्न मांगों को लेकर किसान धरने पर बैठ गए हैं। गेहूं खरीदी, भूमि अधिग्रहण मुआवजे और राजस्व मामलों में हो रही देरी के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और अपनी लंबित समस्याओं से त्रस्त किसान अब सड़कों पर उतर आए हैं। एमपी नगर स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि गेहूं खरीदी, जमीन अधिग्रहण के मुआवजे और राजस्व संबंधी प्रकरणों में प्रशासन की ओर से भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
एमपी नगर और हुजूर तहसील क्षेत्र से पहुंचे किसानों का मुख्य विरोध राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर है। किसान प्रतिनिधि कुबैर सिंह राजपूत ने बताया कि नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे जैसे बुनियादी कामों के लिए किसानों को महीनों तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। बार-बार आवेदन देने के बावजूद फाइलों का निपटारा नहीं हो रहा है, जिससे बिचौलियों का हस्तक्षेप बढ़ गया है। किसानों ने मांग की है कि पटवारी सप्ताह में कम से कम दो दिन (सोमवार और गुरुवार) अनिवार्य रूप से अपने हल्के के गांवों में मौजूद रहें ताकि छोटे काम गांव स्तर पर ही सुलझ सकें।
वर्तमान में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। पोर्टल में तकनीकी खराबी और स्लॉट बुकिंग में हो रही देरी के कारण किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे फसल खराब होने का डर सता रहा है। इसके साथ ही, विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के बदले मिलने वाले मुआवजे को लेकर भी गहरा विवाद है। किसानों का कहना है कि उन्हें उनकी जमीन का उचित बाजार मूल्य नहीं दिया जा रहा है, जो उनके साथ सरासर अन्याय है।
किसानों ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था और फसल बीमा के सर्वे में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सही तरीके से सर्वे नहीं होने के कारण कई पात्र किसान फसल बीमा के लाभ से वंचित हैं। साथ ही, गांवों में बिजली के जर्जर तार और पोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर लिखित में ठोस आश्वासन और समयबद्ध कार्रवाई शुरू नहीं करता, तब तक उनका धरना स्थल से हटने का कोई इरादा नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।