मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में 2300 करोड़ के सिंचाई कॉम्प्लेक्स, जैतपुर को नगर पंचायत बनाने और मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की।
महाराष्ट्र में नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव के बीच महायुति के दलों में तकरार बढ़ती जा रही है। हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा था कि उन्हें दो दिसंबर तक महायुती को बचाए रखना है। इससे संकेत मिलता है कि गठबंधन में सब ठीक नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंजबासौदा में 150 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल सहित ₹150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। त्योंदा में कॉलेज, ग्यारसपुर को नगर पंचायत और नर्सिंग कॉलेज की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।
नागौद नगर पंचायत में कांग्रेस के दो पार्षदों अनीता ध्रुव व्यास और किरण वर्मन के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब भाजपा के पास 8 महिला पार्षदों का बहुमत है। पूर्व प्रतिद्वंदी अब मिलकर नगर विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजनीति में तेजी से बदला समीकरण।
सतना जिले की नगर पंचायत नागौद में पार्षदों की नाराजगी खुलकर सामने आई है। इंजीनियर और सब इंजीनियर की मनमानी कार्यशैली के विरोध में पीआईसी के सभी सदस्यों समेत 7 पार्षदों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है।
कोठी नगर पंचायत में उपयंत्री प्रियंवदा सिंह की कार्यशैली के खिलाफ 9 पार्षद लामबंद हो गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राज्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि या तो उपयंत्री को हटाया जाए या फिर वे पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा स्वीकार करें। उपयंत्री पर कार्य में मनमानी और पार्षदों के स्वीकृत कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगे हैं।
चित्रकूट के रामघाट में खुदाई के बाद कीचड़ और सिल्ट को हटाने में लापरवाही बरतते हुए अधिकारी अब बाढ़ का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय जनता और संगठनों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।



















