एमपी विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पारिवारिक कारणों और क्षेत्र को समय न दे पाने का हवाला देते हुए उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजा। जानें पूरी खबर।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। अटेर (भिंड) से युवा कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अचानक विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। शुक्रवार शाम को सामने आई इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं, खासकर तब जब कटारे सदन की कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
हेमंत कटारे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वे अपने पारिवारिक दायित्वों और अपने विधानसभा क्षेत्र 'अटेर' की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने लिखा कि पद की जिम्मेदारी के कारण वे क्षेत्र की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ महसूस कर रहे थे। कटारे ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन अब जिस भी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपेगा, वे उनका पूर्ण सहयोग करेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि आज शुक्रवार को ही हेमंत कटारे की शादी की सालगिरह (Marriage Anniversary) भी है। जानकारी के मुताबिक, वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद थे, लेकिन अचानक बाहर निकल गए। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वे भोपाल में हैं या अपने क्षेत्र अटेर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस अचानक फैसले और संपर्क से बाहर होने ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शाम करीब 7 बजे इस इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि की। संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि कटारे ने केवल 'पद' से इस्तीफा दिया है, 'पार्टी की सदस्यता' से नहीं। वे कांग्रेस के साथ पूरी निष्ठा से जुड़े रहेंगे। फिलहाल, उनका इस्तीफा स्वीकार करना है या नहीं, इसका अंतिम निर्णय पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और केंद्रीय नेतृत्व के विवेक पर छोड़ दिया गया है।
Focus Keywords:
Meta Description:
URL Slug: /y/

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टर इसे 'कंजॉइन्ड ट्विन्स' का मामला बता रहे हैं।
भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी है। वहीं, सरकारी स्कूल बंद करने के विरोध में स्कूल बचाओ आंदोलन भी शुरू हो गया है।
मध्यप्रदेश में सरकारी खजाने में सेंधमारी का एक बेहद संगीन और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन लागू करने के लिए मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की विदेश यात्राओं तथा महंगे होटलों के आयोजनों पर सख्ती से रोक लगा रही है।
मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने के नाम पर रियायती दरों पर आवंटित सरकारी जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने शिकंजा कस दिया है। वहीं लीज शर्तों के उल्लंघन के मामलों में उज्जैन और खरगोन जिले सबसे आगे रहे हैं। दोनों जिलों में 235 उद्योगों को लीज निरस्त करने के नोटिस दिए गए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की महिला की मौत के बाद अब नए मरीज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानें इसके लक्षण और बचाव।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कारणों या कम मेरिट वालों को प्राथमिकता देकर अधिक अंक पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के हितों का हनन नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।