पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिला आयुष विभाग के लिए निर्मित नवनिर्मित भवन में बारिश के दौरान जगह-जगह सीलन और पानी टपकने का मामला सामने आया है। भवन का हैंडओवर कुछ समय पहले ही विभाग को किया गया है, लेकिन इतनी जल्दी पानी रिसने की समस्या से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बारिश के दौरान स्थिति इतनी खराब हो गई कि कई कमरों से दस्तावेज और सामान बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखना पड़ा। जानकारी के अनुसार भवन के कई कमरों की छत से बारिश का पानी टपकता रहा। दीवारों पर नमी और सीलन दिखाई दे रही है। सीढ़ियों पर भी अत्यधिक सीलन देखी जा रही है। सीढ़ियों के नीचे रखे दवाइयों के कार्टून के आसपास भी नमी पहुंच रही है। यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो दवाइयों और सामग्री के खराब होने की आशंका बनी हुई है। सवाल यह है कि जब भवन का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ और इसे विभाग को हैंडओवर भी कर दिया गया, तो इतनी कम अवधि में पानी रिसने और सीलन की समस्या कैसे सामने आ गई। निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी जांच भी जांच का विषय है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मध्यप्रदेष पुलिस हाउसिंग बोर्ड की निर्माण एजेंसी का पन्ना में कोई कार्यालय नहीं है। बावजूद इस ऐजेंसी को पन्ना में कई निर्माण कार्यों का ठेका दिया गया है। निर्माण की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान इंजीनियर नाममात्र के लिए ही मौके पर आए और ठेकेदार ने अपनी मनमानी से काम किया। जिसके चलते भवन का यह हाल हुआ है। जिले में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू आदि विभिन्न विभाग होने के बाद भी बाहर की ऐजेंसी को काम सौंपना अपने आप में सवाल खड़े करता है।
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि बारिश के दौरान भवन की स्थिति और भी खराब हो गई थी। कई कमरों से सामान बाहर निकालना पड़ा। उन्होंने बताया कि समस्या के संबंध में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड को पत्र लिखा गया है। साथ ही आयुष विभाग के कमिश्नर को भी पत्र भेजकर भवन की कमियों की जानकारी देकर रिपेयर कराने को कहा गया है। प्रशासन से मामले की जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने की मांग के साथ जिला प्रशासन से भवन की तकनीकी जांच कराने तथा कमियों को तत्काल दूर करने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि नवनिर्मित भवन में इतनी जल्दी आई समस्या की जिम्मेदारी तय कर स्थायी समाधान कराया जाना चाहिए।

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह