पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जल संसाधन विभाग पन्ना में बुधवार को सागर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को कुल 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोप है कि मझगांय बांध की नहर निर्माण का लंबित बिल पास कराने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने 28 अक्टूबर को विभागीय कार्यालय में कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी ठेकेदार गौरव तोमर की फर्म मां वैष्णु कंस्ट्रक्शन द्वारा मझगांय बांध की नहर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार के तीन बिलों का भुगतान हो चुका था, जबकि लगभग 25 लाख रुपये का चैथा बिल लंबित था। आरोप है कि इस बिल को पास कराने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार रुपयों की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता गौरव तोमर के मुताबिक, बिल के भुगतान के लिए उन्हें करीब तीन महीने से परेशान होना पड़ रहा था।
संबंधित कर्मचारी फोन पर बातचीत करने से बचते थे और भुगतान के बदले रुपयों की मांग कर रहे थे। परेशान होकर उन्होंने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त डीएसपी कमल सिंह उईके ने बताया कि शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार दोपहर जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार को 15 हजार रुपये और लिपिक अरविंद पाठक को 30 हजार रुपये लेते पकड़ा गया। दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद जल संसाधन संभाग पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आने वाले मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जाती है और जानबूझकर कोई कागज नहीं रोका जाता। भुगतान में देरी का प्रमुख कारण फंड की कमी होना बताया। कमीशन के संबंध में पूछे गए सवाल पर अहिरवार ने कहा कि उनका अथवा सब इंजीनियर का कोई प्रतिशत या कमीशन निर्धारित नहीं है। रिश्वत की मांग करना गलत है। उनके इस बयान को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की आगे जांच कर रही है।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।
सतना नगर निगम परिषद की बैठक में धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे। 23 सूत्रीय एजेंडे के बीच सीवर, सड़क, जाम, प्रकाश और पेयजल की समस्याओं पर ठोस फैसलों की जरूरत बनी रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह