स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से सतना-मानिकपुर रेलखंड में यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। बांसापहाड़ स्टेशन पर हंगामा, ट्रैक पर उतरे यात्री, सुरक्षा और रेलवे प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े केस में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में- कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़े मुद्दों के लिए सीधे तौर पर सरकार उत्तरदायी है। सरकार को अपने फैसले राजनीतिक आधार पर नहीं लेने चाहिए।
नागौद तहसील स्थित कोर्दननाथ का गौमुख जल वैज्ञानिक परीक्षण में भी खरा उतरा है। पीएच 7.8 और टीडीएस 107 के साथ यह पानी पाचन और त्वचा रोगों में लाभकारी माना जा रहा है।
सभी अपने मन से अलगाव और भेदभाव हटाएं। जो भी हिंदू हैं वो एक हैं। सभी मंदिर, जलस्त्रोत और श्मशान गृह सभी के लिए खुले रहें। किसी का मूल्यांकन उसकी जाति, संपत्ति या भाषा से न करें। सामाजिक समरसता हमारी मजबूती बने। हमें एक दूसरों के घर आना-जाना चाहिए। हमें संकटों पर चर्चा को विस्तार देने की बजाए उनके उपायों पर काम करना चाहिए।
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में गलन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर की सोनमर्ग टनल के पास तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल में के लाहौल स्पीति में मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू है। यहां तापमान -10 डिग्री तक जाने की चेतावनी जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों को लाल आतंक से लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से हथियार भी मिले हैं।
उत्तराखंड के चमोली में नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण मलबा आने से कई भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दस लोग लापता हैं और दो को बचा लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। साथ ही धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है।
इंदौर के सांवेर क्षेत्र में शासकीय सांदीपनी स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा पहाड़िया को दो शिक्षकों से स्थाईकरण की फाइल के लिए रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने पकड़ा।
उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है।
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच डोडा में बादल फटने से तबाही देखने को मिल रही है। कई घरों के बहने और दबने की आशंका है। इस बीच सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक आपात बैठक की। उन्होंने कहा कि हालात गंभीर है, खुद नजर बनाए हुए हैं।






















