मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री पर अब सत्ता-संगठन की तलवार लटक रही है। भाजपा संगठन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस लगातर मंत्री के इस्तीफे को लेकर मोर्चा खोले हुए है। गौरतलब है कि सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया है।
सतना में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और बहनोई की गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। युवक कांग्रेस ने सिविल लाइन चौराहे पर पुतला दहन की कोशिश के दौरान पुलिस से जोरदार झूमाझटकी की, वहीं कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर राज्यमंत्री के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग की। दो दिनों में राज्यमंत्री के तीन अलग–अलग बयान सामने आने से राजनीतिक गर्माहट और बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना पुलिस ने 46 किलोग्राम गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। इससे पहले मंत्री का बहनोई भी इसी आरोप में पकड़ा गया था।
सतना जिले के सितपुरा-छींदा मार्ग की दुर्दशा के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर अनोखा प्रदर्शन किया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के क्षेत्र में यह विरोध सरकार की विकास नीतियों पर बड़ा सवाल है। कांग्रेस का समर्थन, छात्रों की सुरक्षा, और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
















