सतना में बिजली विभाग का सख्त अभियान, 170 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। 49 लाख की वसूली, मार्च में 16.71 करोड़ लक्ष्य। बकाया न चुकाने पर कनेक्शन कटने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।
सतना में बिजली बिल बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई। 217 बैंक खाते सीज, 81 ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, करोड़ों की वसूली का अनुमान।
रीवा सर्किल में 1420 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। उपभोक्ता बिजली का उपयोग तो कर रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं कर रहे। अफसरों की लापरवाही, राजनीतिक संरक्षण और पुराने खातों की सफाई न होने से एरियर का बोझ लगातार बढ़ रहा है। पढ़ें इस रिपोर्ट में बिजली विभाग की बदहाल हालत की पूरी सच्चाई।
सतना शहर में बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 1141 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। 32.92 लाख की बकाया राशि वसूली के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। गुलाबी नोटिस के बाद अब स्थायी विच्छेदन की चेतावनी दी गई है। 31 जुलाई तक 7500 कनेक्शन काटने का लक्ष्य तय।
सतना विद्युत विभाग ने 1208 उपभोक्ताओं को अंतिम गुलाबी नोटिस जारी किया है। 4.53 करोड़ रुपए की बकाया राशि न भरने वालों को अब कोर्ट भेजा जाएगा। विद्युत अधिनियम के तहत जेल की कार्रवाई भी संभव, अब तक 230 उपभोक्ताओं के मीटर किए जा चुके हैं डिसकनेक्ट।
सतना शहर में बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में 1415 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। 27.38 लाख रुपये की बकाया राशि पर की गई कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। 7454 उपभोक्ताओं को चिन्हित कर सात दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा।


















