ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से 'सुरक्षित रास्ता' देने के बदले मोटी रकम वसूलना शुरू किया है। वहीं, IRGC ने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।
बिहार में जैश-ए-मौहम्मद के तीन आतंकियों के घुसने की खबर है। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों की एंट्री की खबर मिलते हुए पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं।
छतरपुर जिले की जनसुनवाई में भड़ार और भितारिया गांव के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत दी कि प्रशासन ग्रेनाइट कंपनियों को जबरन उनकी जमीन दे रहा है। किसानों ने बताया कि वे अपनी पैतृक भूमि खेती के लिए रखना चाहते हैं। इसी जनसुनवाई में रामजानकी मंदिर का रास्ता बंद करने, और जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर ज़मीन हथियाने की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।















