संसद बजट सत्र 2026 Live: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और CEC के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी। जानें एलपीजी किल्लत और राहुल गांधी पर क्या बोले मंत्री।
अंतत: लोकसभा में भारी विरोध के बीच जी राम जी बिल पास हो गया। विपक्ष ने बिल पास होने पर जमकर हंगामा किया और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए। सदन का माहौल इतना बिगड़ गया कि कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश डीजीपी को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह पाकिस्तान के की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हैं। आईएसआई शिवराज की जानकारी इक्कठी कर रहा था।
मध्य प्रदेश की राजनीति इस समय जिस दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है, उसने बीते दो वर्षों में एक अनपेक्षित नायक को राष्ट्रीय चर्चाओं के केंद्र में ला दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऐसे ही नायकों में हैं। अक्सर कहा जाता है कि किसी भी मुख्यमंत्री की वास्तविक पहचान बनने में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन प्रदेश की राजनीति ने इस सामान्य धारणा को तोड़ते हुए राष्ट्रीय पटल पर एक नई, तेज, आत्मविश्वासी और निर्णायक नेतृत्वशैली को उभार दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंजबासौदा में 150 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल सहित ₹150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। त्योंदा में कॉलेज, ग्यारसपुर को नगर पंचायत और नर्सिंग कॉलेज की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की इछावर तहसील के धामंदा गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- दारू किसी भी कीमत पर गांवों में नहीं बिकनी चाहिए।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन में अपनी ही सरकार को ललकारने की कांग्रेस की कुसंस्कृति का नया संस्करण भाजपा में भी अपनी जगह बना रहा है। हद तो यह है कि इस कुसंस्कृति का झंडा बुलंद कर रहे हैं भाजपा के सबसे अनुशासित कार्यकर्ता, लंबे समय तक सत्ता में रहे पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
सतना में आयोजित युवा संसद में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य बाधित होते हैं, जातिवाद और चंदाखोरी बढ़ती है तथा फिजूलखर्ची होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान में संशोधन कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना दौरे पर दिनभर सक्रिय रहे। उन्होंने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, किसानों की समस्याएं सुनीं और पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि 10 अगस्त को रायसेन में वंदे भारत और मेट्रो कोच बनाने वाली 1800 करोड़ की रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन होगा। जानें 'मेक इन इंडिया' और रोजगार के अवसरों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।






















