मध्यप्रदेश के पिपरिया में 13 वर्षीय सत्यम ठाकुर ने अद्भुत साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया। घायल होने के बावजूद सत्यम ने तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे पीछे धकेल दिया और अपनी जान बचाई। Suggested URL (English)
तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में एटीएम लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे 37 लाख रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने एटीएम मशीनें तोड़ने की। नाकाम होने पर गुस्से में आकर बदमाशों ने मशीनों को आग के हवाले कर दिया।
सीधी जिले की मझौली स्वास्थ्य टीम की पांच नर्सें उस समय देवदूत बनकर सामने आईं जब जंगल के बीच चलती बस में सवार गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जोखिम भरी स्थिति को समझते हुए स्टाफ नर्स अंजली गुप्ता और नेहा साकेत ने बिना समय गंवाए बस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। सीमित संसाधनों के बीच लिया गया उनका त्वरित निर्णय और साहसिक कदम पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मां और नवजात की स्थिति पूरी तरह स्वस्थ है।
पन्ना जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को परिजनों और सरपंच की सूझबूझ से जेसीबी मशीन के सहारे उफनते दुगापुर नाले से सुरक्षित पार कराया गया। यह साहसिक और मानवीय प्रयास पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
















