खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
ग्वालियर के तानसेन रोड स्थित ऐतिहासिक नैरोगेज म्यूजियम के रेनोवेशन और विस्तार की तैयारी। रेलवे बोर्ड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेरिटेज आशिमा मेहरोत्रा ने किया निरीक्षण, नागपुर म्यूजियम की तर्ज पर विकसित करने, टॉय ट्रेन और डिजिटल प्रदर्शन की योजना।
भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोदे का महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
दिग्विजय से जब पूछा गया कि कहा जाता है कि आपकी वजह से कमलनाथ सरकार गिरी... इस पर उन्होंने कहा- ये प्रचारित किया गया कि मेरी और सिंधिया की लड़ाई की वजह से कांग्रेस सरकार गिर गई। लेकिन सच्चाई ये नहीं है। मैंने चेताया था कि ऐसी घटना हो सकती है।
सतना जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) में लंबे समय से जारी वित्तीय अनियमितताओं, चयन में पक्षपात और संगठन को निजी पार्टी की तरह चलाने के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर्स और खेल प्रेमियों ने उठाई आवाज। सांसद गणेश सिंह व एमपीसीए अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया ज्ञापन, डीसीए को भंग कर पारदर्शी कार्यकारिणी के गठन की मांग। बैलेंस शीट में गड़बड़ी, अपनों को रेवड़ी, खिलाड़ियों को ठेंगा-हर पहलू पर उठे गंभीर सवाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोक नगर में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला. "जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है" शायरी से तंज कसते हुए पटवारी ने सिंधिया को लोधी समाज के मामले पर घेरा. पढ़ें उमा भारती और प्रहलाद पटेल पर भी निशाना.
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में विष्णुदत्त शर्मा ने कैसे 2018 की हार के बाद पार्टी को फिर से जीत के ट्रैक पर लाया? उनकी कप्तानी, रणनीति और संगठन में किए गए बदलावों पर आधारित यह विशेष रिपोर्ट, जिसमें क्रिकेट की भाषा में VD शर्मा के नेतृत्व की कहानी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दिल्ली पहुंचे, जहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेताओं से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, सीएम यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं और उन्हें 30 जून को खंडवा आने के लिए निमंत्रण देंगे.
जानिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर मध्य प्रदेश में कौन से मंत्री, सांसद और विधायक कहाँ योग करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा उइके भोपाल में, जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के राजवाड़ा में योग करेंगे। अपने जिले के कार्यक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त करें।





















