अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का खतरा बढ़ा। 3500 अमेरिकी सैनिक USS त्रिपोली से मिडिल ईस्ट पहुंचे। जानें ईरान की 'नरक' वाली चेतावनी और पाकिस्तान में हो रही 3 देशों की गुप्त बैठक के मायने।
मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज: ईरान ने 10 लाख सैनिकों की लामबंदी की। अमेरिका ने 850 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने का फैसला किया। सऊदी और कुवैत पर भी मिसाइल हमले
मध्य सीरिया के शहर पल्मायरा में आईएसआईएस के एक हमलावर ने अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया। हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। इधर, भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा-हमले के लिए जिम्मेदार समूह के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
अब अभिभावक अपने बच्चे का सैनिक स्कूल में प्रवेश लेने का सोच रहे हैं तो उनके लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि देश में तीन नए सैनिक स्कूल खुलने जा रहे हैं। गौतरलब है कि वर्तमान में देश में 19 नए अधिकृत सैनिक स्कूलों में प्रवेश खुले हैं।
सतना जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अंतर्गत अनुदान संग्रहण का लक्ष्य 13.55 लाख था, लेकिन 4 अगस्त तक केवल 3.77 लाख ही इकट्ठा हो सके। जिला प्रशासन, सीमेंट फैक्ट्रियां और स्मार्ट सिटी जैसी बड़ी संस्थाएं भी मदद से दूर रहीं। पुलिस, एसडीएम, सीईओ, सीएमओ तक ने सहयोग नहीं किया।
रीवा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद वीर नारियों, माता-पिता और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। शासकीय टी.आर.एस. कॉलेज में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें युवाओं को राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।
रीवा में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, अभिनंदन की वापसी और ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को विश्व में ताकतवर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया तथा "वीरता के पहिए" मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई गई।
रीवा में जल्द ही सेना की बड़ी कैंटीन स्थापित की जाएगी। लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की। रीवा का सैनिक स्कूल और 7500+ पूर्व सैनिकों का योगदान भारतीय सेना में गौरव का विषय है।




















