भोपाल में नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने MP के DGP से 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। वहीं, न्याय के लिए पूर्व सैनिकों ने शौर्य स्मारक से मुख्यमंत्री निवास तक रैली निकाली। पढ़ें पूरी खबर।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल में नोएडा की निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले का स्वतः संज्ञान (Suo-Motu Cognizance) लिया है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर तत्काल और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। आयोग ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए सात दिनों का समय दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विशा शर्मा का विवाह महज पांच महीने पहले हुआ था और इतनी कम अवधि में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पीड़िता के मायके वालों ने ट्विशा के पति समार्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। आयोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या राजनीतिक-प्रशासनिक प्रभाव का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिला आयोग ने पुलिस प्रशासन से अब तक की गई कार्रवाई पर कई तीखे सवाल पूछे हैं। आयोग ने एफआईआर में दर्ज धाराओं, आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति और फिलहाल फरार चल रहे पति समार्थ सिंह को पकड़ने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही, आयोग ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स, इलेक्ट्रॉनिक व फॉरेंसिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों के पासपोर्ट जब्ती (Impoundment) की स्थिति की भी रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि पीड़िता के परिवार को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या चरित्र हनन (Character Assassination) से सुरक्षा दी जाए।
इस बीच, ट्विशा शर्मा के लिए न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर भारी आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को बड़ी संख्या में पूर्व सेना अधिकारी और पूर्व सैनिक एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। 'वर्दी वेलफेयर सोसाइटी' के नेतृत्व में एक विशाल विरोध रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत शौर्य स्मारक से हुई, जहां पूर्व सैनिकों ने सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी "ट्विशा को न्याय दो" और "निष्पक्ष जांच हो" के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री निवास, पुलिस मुख्यालय (PHQ) और राजभवन की ओर बढ़े।
रैली में शामिल पूर्व सैन्य अधिकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और अब तक की जांच पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं और कड़ियों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे दोषियों को फायदा मिल सकता है। पूर्व सैनिकों ने भावुक होते हुए कहा कि पीड़िता के परिवार से जुड़े सेवारत सैन्य अधिकारी इस समय देश की सीमाओं पर तैनात हैं। सैन्य अनुशासन और कानूनी सीमाओं के कारण वे खुद खुलकर सड़कों पर नहीं उतर सकते। इसलिए, देश की रक्षा करने वाले जवानों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पूरा पूर्व सैनिक समाज एकजुट होकर मैदान में उतरा है।
यह भी पढ़ें..
भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस: शॉर्ट PM रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान
भोपाल : ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस : मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन, CM से मिलने पर अड़े परिजन
त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह