ट्विशा शर्मा मौत केस में एक नया मोड़ सामने आया है। एम्स दिल्ली की टीम ने एक महीने की गहन जांच के बाद तैयार की गई 11 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दी है। कोर्ट के आदेशों के तहत यह रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है।

रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद तैयार की गई
एम्स के फॉरेंसिक विभाग के पांच डॉक्टरों की बोर्ड बनाई
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ट्विशा शर्मा मौत केस में एक नया मोड़ सामने आया है। एम्स दिल्ली की टीम ने एक महीने की गहन जांच के बाद तैयार की गई 11 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दी है। कोर्ट के आदेशों के तहत यह रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। एम्स मेडिकल बोर्ड द्वारा की गई लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच में उस चीज जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू होने की पुष्टि हुई है, जिससे उसका गला घोंटा गया था। साथ ही यह भी पता चला है कि यह चोट के पैटर्न से मेल खाती है। एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि बोर्ड ने किसी नतीजे पर पहुंचने से पहल मामले के हर एंगल से जांच की थी। उन्होंने हाई कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट की जानकारी का खुलासा करने से इंकार कर दिया।
एक माह बाद दी विस्तृत राय
डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने केस की बारीकियों पर हर संभव नजरिए से बहुत गहराई से विचार किया, लगभग एक महीने तक सभी उपलब्ध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स को ध्यान में रखा और वैज्ञानिक आधार के साथ विस्तृत राय दी है। सच्चाई और न्याय के हित में उइक और न्यायपालिका के लिए यह बिल्कुल स्पष्ट राय है।
जिम बेल्ट पर मिले चोट के निशान
यह निष्कर्ष इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पहली पीएम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर आई चोटों और जिम्नास्टिक्स बेल्ट के बीच कोई भी वैज्ञानिक संबंध स्थापित नहीं हो सका था, क्योंकि जांच अधिकारी पीएम के दौरान मेडिकल बोर्ड के सामने जिम्नास्टिक्स बेल्ट पेश नहीं कर पाए थे।
उसका गला घोंटा गया था
पीड़ित परिवार की मांग के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड से दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया। इस पूरे मामले में मुख्य फॉरेंसिक सवाल यही था कि क्या गर्दन पर मिले घावों की स्थिति को देखते हुए, लोहे की रिंग वाली उस जिम्नास्टिक्स बेल्ट को ही असल फंदा माना जा सकता है, जिससे उसका गला घोंटा गया था।
यह भी पढ़िए...
ट्विशा केस अपडेट: सीबीआई ने तेज की जांच, आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ी
ट्विशा मौत मामला: एम्स भोपाल पहुंची CBI की टीम, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से की कड़ी पूछताछ
ट्विशा शर्मा केस: भोपाल जेल में रिटायर्ड जज गिरिबाला और पति समर्थ की पहली रात, मिला कैदी नंबर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।