मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का तार टूटकर गिर गया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
रतलाम के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा। ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराने से 3 की मौत, 15 लोग झुलसे। बिजली विभाग के कर्मचारी निलंबित।
मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है। लेकिन दुर्भाग्य से यहां बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पशु प्रेमी दावा कर रहे हैं कि अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो टाइगर स्टेट का दर्जा छिन जाएगा। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डेढ़ साल में 64 बाघों की मौत दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश को पूरी दुनिया टाइगर स्टेट के नाम से जानती है। यहां बाघों की बढ़ती संख्या पर तालियां बजती हैं... जश्न मनाए जाते हैं... लेकिन आज उसी प्रदेश से एक डरावनी तस्वीर सामने आ रही है...। जी हां... मध्य प्रदेश के जंगलों में इन दिनों बाघों की दहाड़ से ज्यादा उनकी लाशों का शोर है।

















