मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का तार टूटकर गिर गया।

उज्जैन के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला
तार टूटकर गिरने से इंजन में लगी आग, वीडियो वायरल
गनीमत रही कि ट्रेन आगे बढ़ गई और तार पीछे छूट गया
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन का तार टूटकर गिर गया। हाई वोल्टेज तार गिरते ही इंजन में आग लग गई, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस कारण महिदपुर रोड से गुजरने वाली दो ट्रेनों को आधा घंटा देरी से रवाना किया गया। इंजन से आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करंट फैलने की आशंका के बीच कई यात्रियों ने घबराकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हालांकि ट्रेन आगे बढ़ गई और टूटा हुआ ओएचई तार पीछे रह गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
देरी से रवाना हुई अवध एक्सप्रेस
घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ने प्रभावित ट्रैक पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। कुछ समय तक रेल यातायात भी प्रभावित रहा। आगजनी के कारण इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस तथा अवध एक्सप्रेस करीब आधा घंटा देरी से रवाना की गई।
रेलवे ने शुरू की हादसे की जांच
इस घटना के बाद रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर ओएचई लाइन टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रेन नहीं निकलती या तार किसी अन्य डिब्बे पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।