मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।

शुरूआती चरण में 10 बसों को दो रूट पर उतारा जाएगा
बोर्ड आफिस स्क्वायर पूरे नेटवर्क के लिए प्रमुख हब बना
चार्ज करने के लिए संत हिरदाराम नगर में अलग डिपो तैयार
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है। इस ई-बस सेवा का आधिकारिक शुभारंभ 15 अगस्त को प्रस्तावित है। लॉन्च के बाद यह सेवा भोपालवासियों के लिए दैनिक आवागमन को बेहद सुरक्षित, सुलभ और प्रदूषण-मुक्त बनाएगी। तब तक यात्री इन ई-बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर का आनंद ले सकेंगे। यात्री सेवा शुरू करने से पहले शहर के विभिन्न मार्गों पर 5 दिनों तक बिना यात्रियों के ई-बसों का संचालन परीक्षण किया गया। बसों की टाइमिंग और ट्रैफिक के बीच उनके संचालन का आकलन किया गया। पूरी व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। ट्रायल पूरी तरह सफल रहने के बाद अब यात्रियों को बैठाकर बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
100 ई-बसों का लक्ष्य
केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत वर्ष 2026 के अंत तक भोपाल के 10 अलग-अलग रूटों पर कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है।
दो प्रमुख रूटों पर चलेंगी 10 ई-बसें
शुरुआत में 10 ई-बसों को दो अलग-अलग रूटों पर उतारा जाएगा। इस पूरे नेटवर्क के लिए बोर्ड आफिस स्क्वायर को मुख्य हब बनाया गया है।
रूट 1: बैरागढ़ डिपो, लालघाटी, पीरगेट, मोती मस्जिद, कमला पार्क, न्यू मार्केट और कोलार।
रूट 2: डिपो स्क्वायर, बोर्ड आफिस, चेतक ब्रिज, सुभाष नगर, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन और कोच फैक्ट्री।
विशेष डिपो: बसों के रखरखाव और चार्जिंग के लिए संत हिरदाराम नगर में एक विशेष डिपो तैयार किया गया है।
एआई और सीसीटीवी: हर बस में 5 सीसीटीवी कैमरे और दोनों दरवाजों पर अक आधारित पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम।
डिजिटल टिकटिंग: मोबाइल ऐप से पास बनाने और डिजिटल टिकट की सुविधा।
इमरजेंसी सुरक्षा: पैनिक/स्टॉप बटन, अनाउंसमेंट सिस्टम, एलईडी डिस्प्ले और हर खिड़की पर आपातकालीन हैमर।
दिव्यांगजनों के लिए सुविधा: व्हीलचेयर से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आॅटोमैटिक हाइड्रोलिक व्हीलचेयर लिफ्ट लगाई गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया।
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।