बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा बीती देर रात गंगा में गिर गया। राहत की बात रही कि प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पुल मरम्मत के काम में आर्मी की मदद की कोशिश की जा रही है। लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जी रही है।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।
पंजाब के फतेहगढ़ के सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर देर रात एक बड़ा धमाका हो गया। यह धमाका आरडीएक्स से किया गया है। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है।















