धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने कहा-पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने में नाकाम रहा है। उल्टा भारत को धार्मिक आजादी, अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव को लेकर ज्ञान देने की कोशिश कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत बताया है।
मध्यप्रदेश में दूषित पानी से मौतों और जल जनित बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर के बाणगंगा और स्नेह नगर क्षेत्र में पाइपलाइन में नाले का पानी मिलने से हुए जल संकट और मौतों की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब बालाघाट जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध काफी आक्रामक हो चुका है. ईरान के कई शहरों में हाल ही में धमाके हुए। तेहरान ने दावा किया कि उसके 8 जवानों की मौत हो गई। इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। इजरायल ने अमेरिका को इनपुट दिया है कि ईरान ने उनकी हत्या का प्लान बनाया है।
पटना। स्टार समाचार वेब बिहार के लखीसराय में रविवार को नीट-यूजी परीक्षा में सॉल्वर गैंग के पर्दाफाश के एक दिन बाद पुलिस की जांच में लगातार नई कड़ियां जुड़ रही हैं। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह ने पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था में ही सेंध लगा दी थी।
एनटीए सरकार की लाख हिदायत के बाद भी एक के बाद एक गलतियां दोहरा रहा है। इससे देशभर में सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, पेपर लीक कांड के बाद नीट की दोबारा परीक्षा रविवार (21 जून) को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में देशभर के 22 लाख छात्र हिस्सा लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आइना दिखाया। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फिटना अल हिंदुस्तान शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार करार दिया।
भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने देश के सख्त रुख को दोहराते हुए पाकिस्तान को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को हत्या की धमकी दी गई। दावा किया जा रहा है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स समर्थक आतंकी ने इवांका को निशाना बनाने की प्लानिंग की थी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ा है। भारत ने दो टूक कहा-नरसंहार और हिंसा का पाकिस्तान का इतिहास बेहद दागदार रहा है और वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अपने देश के भीतर और बाहर आतंक फैलाता है। यह तीखी बहस यूएनएससी में सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर आयोजित सालाना चर्चा के दौरान हुई।






















