आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
रामनगरी अयोध्या आज दसवें दीपोत्सव पर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही है। राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये सजाए जा चुके हैं। अवध विश्व विद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवकों ने तीन दिन की मेहनत के बाद शुक्रवार को दीप सज्जा का काम पूरा कर लिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है।
सर्दियों की शुरुआत में खांसी-जुकाम और बुखार को सामान्य न समझें। AIIMS भोपाल ने श्वसन संक्रमण और निमोनिया से बचने के लिए टीकाकरण और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
Diwali 2026 Full Dates List: वर्ष 2026 में दिवाली कब है? जानें धनतेरस, नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की सटीक तिथियां और इस 5 दिवसीय दीपोत्सव का धार्मिक महत्व।






















