पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।

मध्यप्रदेश और राजस्थान में वृद्धि को केंद्र ने माना चिंताजनक
धान की कटाई और रबी बोवनी के बीच का समय कम बचा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की संयुक्त अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक में पराली प्रबंधन की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रशासनिक अमले को कागजी कार्रवाई के बजाय अब जमीन पर उतरकर तेजी से काम करना होगा, क्योंकि धान की कटाई और रबी फसलों की बोवनी के बीच का समय बहुत कम बचा है।
मध्य प्रदेश में चिंताजनक वृद्धि
15 सितंबर से 12 अक्टूबर तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मध्य प्रदेश में घटनाएं 55 से बढ़कर 277 हो गईं, यानी 452 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं राजस्थान में पराली के मामले 20 से बढ़कर 60 हो गए, यहां 200 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
अन्य राज्यों में आई कमी
इधर, हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 53.3 फीसदी और उत्तर प्रदेश में करीब 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब में भी कमी देखी गई है। राज्यों से कहा गया है कि वे जिलाधिकारियों के साथ तत्काल बैठकें करें और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी को और ज्यादा बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश को 59 करोड़ रुपए मिले
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार अब तक राज्यों को 3 लाख 54 हजार से अधिक मशीनें मुहैया करा चुकी है, जिसमें चालू वित्त वर्ष की 26,109 मशीनें भी शामिल हैं। 2018-19 से 2025-26 के दौरान इस योजना के तहत केंद्र ने कुल 4,266.47 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसमें पंजाब को 2,056.50 करोड़, हरियाणा को 1,171.71 करोड़, यूपी को 868.67 करोड़ और मध्य प्रदेश को 59 करोड़ रुपए मिले हैं।
केंद्र की सख्त चेतावनी
मध्य प्रदेश और राजस्थान में मामलों में हुई वृद्धि को केंद्रीय कृषि मंत्री ने चिंताजनक बताया है। दोनों राज्यों को तुरंत प्रभावित जिलों और गांवों के लिए विशेष कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को केवल पराली न जलाने की सलाह देना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें इसके लिए आसान, सुलभ और किफायती विकल्प भी उपलब्ध कराने होंगे।

पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह