देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है।
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उम्मीद से बढ़कर हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की।
सरकार ने अब राज्य में जंगली भैंसा को पुनर्स्थापित किया है। आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे, जहां उन्होंने 2000 किमी दूर असम के कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए चार जंगली भैंसा को साफ्ट रिलीज किया।
मध्यप्रदेश में लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए हाईकोर्ट से राहतभरी खबर आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की ओर से सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे देने की मांग को खारिज कर दिया है।
आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एक तरफ सेंसेक्स 0.60 परसेंट की उछाल रही। वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी में भी 0.46 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम की खबरों से निवेशकों में राहत है।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट केवल दुश्मनों के लिए बंद है। मध्य पूर्व युद्ध के कारण यह महत्वपूर्ण तेल और गैस शिपिंग रूट लगभग बंद हो गया है। अब्बास अराघची ने एक टीवी पर कहा कि हमारे नजरिए से होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, यह केवल दुश्मनों के लिए बंद है।
घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बीते हफ्ते सोने और चांदी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी जारी रही। अगर सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये समय काफी अच्छा है।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आज एक रेल हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तहर की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन रेल यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। दरअसल, कटनी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा न्यू कटनी जंक्शन और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट के पास हुआ।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। भारतीय शेयर बाजार आज यानी गुरुवार को हरे निशान पर खुला। आईटी शेयरों में खरीदारी और विदेशी फंडों के नए प्रवाह के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1068.74 अंक गिरकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 288.35 अंक गिरकर 25,424.65 अंक पर बंद हुआ था।






















