भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के एक पते का इस्तेमाल कर 20 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवा दिए। इन विदेशी नागरिकों को दस्तावेज में भारतीय नागरिक बताया गया।
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत 125वें स्थान पर खिसक गया है। पिछले साल थोड़ी बेहतरी के बावजूद यह टॉप 100 से बाहर ही रहा। 2021 और 2023 के बीच 127वें स्थान से 2025 में 124वें स्थान पर पहुंचने के बाद देश की रैंकिंग एक बार फिर गिरी है और अब यह केवल 26 जगहों पर बिना वीजा के जाने की सुविधा देता है।
1 जुलाई 2026 से देश में LPG, आधार, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और रेलवे के नियमों में बड़े बदलाव हुए हैं। जानिए आपकी जेब पर इनका क्या असर पड़ेगा।
जबलपुर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को कोयंबटूर से एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 12:10 बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
मध्यप्रदेश में धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मिल रही धमकियों से पुलिस-प्रशासन के साथ जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार बम धमकी से जुड़े ईमेल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
मध्यप्रदेश में फर्जीवाड़ा कर भारतीय पासपोर्ट बनवा कर देश में रहने वाले पांच और अफगानियों को एटीएस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है। सभी को अब जबलपुर लाया गया है। जहां न्यायालय में पेश कर 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।




















