मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के एक पते का इस्तेमाल कर 20 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवा दिए। इन विदेशी नागरिकों को दस्तावेज में भारतीय नागरिक बताया गया।

एसटीएफ ने इस मामले में रियाल चौधरी को गिरफ्तार कियाद
स्तावेज में खुद को भारतीय और बौद्ध धर्म का अनुयायी बताया
ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के एक पते का इस्तेमाल कर 20 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवा दिए। इन विदेशी नागरिकों को दस्तावेज में भारतीय नागरिक बताया गया। फर्जीवाड़े के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए आधार कार्ड, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र और 10वीं की अंकसूची सहित अन्य दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया। एसटीएफ ने इस मामले में रियाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, रियाल इस नेटवर्क का मुख्य कर्ताधर्ता है। पूछताछ में उसने अपने एक साथी का नाम भी बताया है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही उन बांग्लादेशी नागरिकों का भी पता लगाया जा रहा है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारतीय पहचान हासिल की।
सभी पासपोर्ट में एक ही गवाह
जांच में सामने आया है कि इन 20 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट डबरा स्थित बौद्ध विहार के पते पर तैयार कराए गए। दस्तावेज में इन लोगों ने खुद को भारतीय नागरिक और बौद्ध धर्म का अनुयायी बताया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सभी पासपोर्ट में गवाह के तौर पर रियाल चौधरी का नाम सामने आया है। गिरोह ने पहले इन विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय पहचान से जुड़े दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद इन्हीं के आधार पर पासपोर्ट के लिए आवेदन कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया में स्थानीय पते और पहचान के सत्यापन की प्रक्रिया भी हुई होगी। बावजूद इसके किसी स्तर पर इनके विदेशी नागरिक होने की जानकारी सामने नहीं आ सकी।
पांच साल पहले बने थे पासपोर्ट
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, जिन 20 पासपोर्ट का फर्जीवाड़ा सामने आया है, वे करीब पांच साल पहले बनवाए गए थे। जांच आगे बढ़ने पर इसी तरह के 44 अन्य पासपोर्ट भी एजेंसी के रडार पर आए हैं। इनकी भी जांच की जा रही है कि कहीं इनके लिए भी इसी नेटवर्क ने फर्जी दस्तावेज तैयार तो नहीं किए। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह ने कितने लोगों के लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार किए और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विदेश यात्रा भी की गई
फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट हासिल करने वाले कुछ लोगों ने इनका इस्तेमाल विदेश यात्रा के लिए किया। इनमें थाईलैंड, चीन और भूटान सहित अन्य देशों की यात्रा की जानकारी सामने आई है। इससे मामला केवल फर्जी दस्तावेज तैयार करने तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा और सुरक्षा से भी जुड़ जाता है। फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए किसी विदेशी नागरिक का दूसरे देशों में प्रवेश करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है। अब जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि इन लोगों ने किन देशों की यात्रा की, किस उद्देश्य से की और वहां भारतीय पासपोर्ट का किस तरह इस्तेमाल किया।
पुलिस वेरिफिकेशन की खुली पोल
मामले ने पासपोर्ट के लिए होने वाले पुलिस वेरिफिकेशन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पासपोर्ट जारी होने से पहले आवेदक के पते और पहचान का सत्यापन किया जाता है। स्थानीय पुलिस स्तर पर जांच के बाद रिपोर्ट आगे भेजी जाती है। इसके बाद पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेज की जांच की प्रक्रिया होती है। ऐसे में एक ही पते से 20 विदेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बन जाना जांच व्यवस्था की गंभीर खामी को सामने लाता है।
देशभर में 10 टीमें जांच में जुटीं
एसटीएफ ने देशभर में करीब 10 टीमें लगाई हैं। इनमें चार टीमें मध्य प्रदेश में ग्वालियर समेत अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही हैं। वहीं छह टीमें असम, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। जांच एजेंसियां गिरोह के दस्तावेज तैयार करने वाले लोगों, बिचौलियों और फर्जी पहचान उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। साथ ही उन लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिनके नाम या पते का इस्तेमाल फर्जी दस्तावेज तैयार करने में हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह