ईरान के खिलाफ जंग का आज यानी शुक्रवार को 14वां दिन है। इस बीच अमेरिकी सेना का एक केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया। यह घटना ईरान के खिलाफ चल रहे संयुक्त अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान आॅपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुई।
भाजपा और कांग्रेस के इस अप्रत्याशित गठबंधन के पीछे एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना (शिंदे) को सत्ता से दूर रखने की मंशा को वजह बताया जा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया और अब वह इस गठबंधन के दम पर अंबरनाथ नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े केस में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में- कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़े मुद्दों के लिए सीधे तौर पर सरकार उत्तरदायी है। सरकार को अपने फैसले राजनीतिक आधार पर नहीं लेने चाहिए।
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मार्केट कैप में 21,000 करोड़ रुपए की गिरावट के बीच 9वें दिन भी हालत नहीं सुधरे। दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन और लंबी देरी से यात्री फंसे नजर आए।
देशभर में शीतलहर का कहर बरकरार है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
देश के कई हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें सामान्य नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण देरी और कैंसिलेशन का सिलसिला जारी है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है कि एयरलाइन की उड़ानों में अभी भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
इंडिगो संकट के कारण शनिवार को भी 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। छठे दिन भी यह सिलसिला जारी है। आज देशभर में दोपहर तक 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। हालांकि इंडिगो ने दावा किया है कि उसने 95 फीसदी रूट पर फ्लाइट आपरेशन नॉर्मल कर दिया है।
इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी है। शनिवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक ही 19 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर भी शनिवार को छह घरेलू उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।
दिल्ली में नवंबर महीने में ठंड का पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 16 नवंबर को दिल्ली का सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ठंड के टॉर्चर के बीच एक्यूआई भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में उत्तर भारत और राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं की वजह से तापमान लगातार गिर रहा है।
किन्नर अखाड़े में महाकुंभ के दौरान महामंडलेश्वर बनाई गई पूर्व फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर गोरखपुर में दिए गए बयान के बाद किन्नर अखाड़े में उथल-पुथल मच गई। ममता कुलकर्णी को लेकर अखाड़े में विवाद इतना बढ़ गया है कि किन्नर अखाड़े में दो फाड़ हो गया है।






















