ग्वालियर के गिजौर्रा क्षेत्र में गुंडागर्दी की हद पार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। आदतन अपराधी सतीश यादव दो लोगों को बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा है, जिससे उनकी खाल उधड़ गई। विवाद रेत खदान संचालन से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की, लेकिन शिकायत न आने पर कार्रवाई में देरी से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल।
शहडोल के मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा की गई गुंडागर्दी से नगर में सनसनी फैल गई है। एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट, अगवा कर सुनसान जगह पर पीटना और सीसीटीवी सबूतों के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता ने आम जनता में भय का माहौल बना दिया है। नगर में लगातार हो रहे अपराध और पुलिस की असफलता सवाल खड़े कर रही है।
सतना के महदेवा में उधारी न देने पर गुंडों ने फायरिंग और तलवारबाजी की। दो युवक घायल, पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी शुरू की।















